Pune Ring Road निर्माण की स्पीड बढ़ी, भूमि अधिग्रहण 99% तक पूरा

Pune Ring Road Project में 18% काम पूरा हो चुका है। पश्चिमी भाग में सुरंग सहित निर्माण तेजी से जारी है। MSRDC ने 2026 के अंत तक 70% कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
Pune Ring Road
पुणे रिंग रोड (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune Traffic News: पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाली महत्वाकांक्षी पुणे रिंग रोड परियोजना के काम ने अब गति पकड़ ली है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) द्वारा शुरू किए गए।

इस बाहरी रिंग रोड परियोजना का अब तक आठ महीने में लगभग 18 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। विशेष रूप से पश्चिमी भाग में काम तेजी से चल रहा है और 2026 के अंत तक 70 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना की प्रगति और प्रमुख कार्य

72 किलोमीटर लंबा यह रिंग रोड परियोजना पूर्वी और पश्चिमी दो भागों में विभाजित है। पश्चिमी रिंग रोड के काम में इस समय बड़ी तेजी आई है। इसमें मुख्य रूप से सिंहगढ़ किले के पास बनाई जा रही 5.87 किलोमीटर लंबी सुरंग का काम प्रगति पर है।

इसमें से लगभग डेढ़ किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी हो चुकी है। यह सुरंग खामगांव (मावल) से कल्याण के बीच की 35 किलोमीटर की दूरी को कुछ ही मिनटों में तय करने लायक बना देगी। शुरुआती चरण में पहाड़ी क्षेत्रों को समतल करने, नदियों पर पुल बनाने और भराव डालने के काम को प्राथमिकता दी गई है।

शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। साथ ही पुणे रिंग रोड का काम तेज गति से चल रहा है। विशेष रूप से पश्चिमी भाग में काम तेजी से चल रहा है, जिसका 18 प्रतिशत काम हो चुका है और 2026 के अंत तक 70 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य है।

- राहुल वसईकर, अधीक्षक अभियंता, एमएसआरडीसी

भूमि अधिग्रहण और यातायात लाभ: रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी अंतिम चरण में है। पश्चिमी भाग में 99 प्रतिशत और पूर्वी भाग में लगभग 98 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है जिससे वास्तविक निर्माण कार्य में बड़ी बाधाएं कम हुई हैं।

यह छह-लेन रिंग रोड पूरा होने के बाद शहर का भारी यातायात बाहर से मोड़ा जाएगा। इससे पुणे-मुंबई के साथ-साथ पुणे-सोलापुर, पुणे-नाशिक, पुणे-बेंगलुरु जैसे छह प्रमुख राष्ट्रीय राजमागों की सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पुणे के नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com