Pune में रियल एस्टेट कारोबारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में राकांपा नेता और पुलिसकर्मियों के नाम
Maharashtra: पुणे के कैंप इलाके में एक रियल एस्टेट कारोबारी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में राकांपा के पूर्व पार्षद सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Pune Real Estate Businessman Suicide: पुणे के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने कथित तौर पर अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसने एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें 15 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में राकांपा के एक उम्मीदवार सहित कई लोगों के नाम लिये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी, एक अधिकारी ने बताया कि सादिक हुसैन कपूर (57) शनिवार को पुणे कैंप क्षेत्र स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए।
उन्होंने बताया कि मौके से मिले एक पत्र में कई लोगों के नाम हैं, जिनमें हड़पसर क्षेत्र से राकांपा के पूर्व पार्षद फारुक इनामदार और पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे साजिद कपूर ने लश्कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सम्बंधित ख़बरें
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
मोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
ये भी पढ़ें :- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा बयान, Ajit Pawar को साथ लेने का अब पछतावा
50 लाख मांगे, पुलिस वाले भी शामिल
- साजिद ने आरोप लगाया है कि इनामदार और 3 अन्य व्यक्त्तियों ने उनके पिता को परेशान किया और 50 लाख रुपये की मांग की। शिवाव्यतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी वजह से उनके पिता ने आत्महत्या की अधिकारी ने बताया कि साजिद कपूर की शिकायत के आधार पर, हमने फारुकचासीन इनामदार, अफान फारूक इनामदार, जुहुर मोहम्मद सैयद और तनचीर इब्राहिम मनियार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली और सामान्य मंशा के आरोप में मामला दर्ज किया है।
- मकोका का फरार आरोपी पुलिस के मुताबिवा, सादिक कपूर पर गैंगस्टर टीपू पठान से जुड़े एक मामले में महाराष्ट्र सगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से यह फरार चल रहा था।
