Ayushman Bharat Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधान भवन में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ और ‘महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना’ के तहत टीएमएस 2.0 (ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रणाली में मरीज के पंजीकरण से लेकर उपचार पूर्ण होने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ऑनलाइन होगी। बायोमेट्रिक पंजीकरण, उपचार की डिजिटल ट्रैकिंग और एआई मॉनिटरिंग के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
सुदृढ महाराष्ट्रासाठी सक्षम आरोग्य सुविधा प्रणाली असणाऱ्या TMS 2.0 प्रणालीचा शुभारंभ करण्यात आला. ही आरोग्य व्यवस्थेची डिजिटल झेप असून महाराष्ट्रात आरोग्य संरक्षणाची नवी क्रांती ठरणार आहे. TMS 2.0 या प्रणालीद्वारे आरोग्य व्यवस्थेत होणाऱ्या आमूलाग्र बदलांची सविस्तर माहिती.… pic.twitter.com/yFqNw2DdwB — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) February 23, 2026
इस प्रणाली के तहत राज्य के 4,537 अस्पतालों में 2,399 प्रकार के मुफ्त उपचार ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। टीएमएस 2.0 का क्रियान्वयन आधी रात से प्रारंभ हो जाएगा।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में शिक्षकों के प्रमोशन पर मचा बवाल; संगठनों ने RTE नियमों को लेकर सरकार को दी चुनौती
योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 155388 और 1800233200 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस कार्यक्रम में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लेटेस्ट कंप्यूटर सिस्टम TMS 2.0 का उद्घाटन किया। यह सिस्टम मरीज़ के रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज की मंज़ूरी तक के पूरे प्रोसेस को आसान और सरल बना देगा। इस मौके पर मंत्री प्रकाश अबितकर, राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर, राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, राज्य मंत्री योगेश कदम और दूसरे गणमान्य लोग मौजूद थे।