Ladki Bahin Yojana: लाडली बहनों को जल्द मिलेगा जनवरी-फरवरी का पैसा, सरकार ने दिए 98.25 करोड़ रुपए
Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना की रुकी किस्त जारी करने के लिए 98.25 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जिससे पात्र महिलाओं को जनवरी और फरवरी की राशि जल्द उनके बैंक खातों में मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ladki installment January February (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडकी बहीन योजना’ की लाखों लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पात्र ‘लाडली’ लाभार्थियों को जनवरी और फरवरी माह की रुकी हुई किस्त का पैसा जल्द ही मिलने वाला है। लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि जमा कराने के उद्देश्य से सरकार ने फंड की व्यवस्था पूरी कर ली है।
राज्य में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के कारण लागू आचार संहिता की वजह से योजना के तहत भुगतान में विलंब हुआ था। चुनाव समाप्त होते ही प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
सामाजिक न्याय विभाग के फंड से भुगतान
सरकार ने लाडकी बहीन योजना के भुगतान के लिए सामाजिक न्याय विभाग के खाते से 98.25 करोड़ रुपए महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित कर दिए हैं। इसके बाद पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,500 रुपए के हिसाब से राशि जमा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
FYJC Admission Portal फिर हुआ क्रैश, छात्रों की परेशानी के बीच बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
महंगाई डायन खाए जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
Maharashtra MLC Election से पहले महायुति में सीटों पर घमासान, शिंदे गुट ने बढ़ाई मांग
ये भी पढ़े: BMC सुधार समिति की कमान अब शिंदे सेना के हाथ, संध्या विपुल दोषी निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
केवाईसी अपडेट करने का मौका
जिन महिलाओं के आवेदन केवाईसी में गड़बड़ी के कारण लंबित हैं, उन्हें सरकार ने जानकारी अपडेट करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। ऐसी महिलाओं से तुरंत अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। जनवरी और फरवरी दोनों महीनों की राशि जल्द मिलने की उम्मीद है, जिससे उन परिवारों को राहत मिलेगी जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है।
