- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Police Commissioner On Kirit Somaiya Target Bjp Felicitated In Pmc Courtyard
किरीट सौमैया के निशाने पर पुणे के पुलिस कमिश्नर, PMC के प्रांगण में बीजेपी ने किया सत्कार
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: पिछले हफ्ते पुणे महानगरपालिका में किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) पर शिवसैनिकों द्वारा किए गए धक्का-मुक्की की घटना के समय जरूरी पुलिस बंदोबस्त न करने के लिए पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Pune Police Commissioner Amitabh Gupta) को सोमैया ने आड़े हाथों लिया है। सोमैया ने संकेत दिया कि इस मामले को लेकर अमिताभ गुप्ता पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सवाल उठाया है कि आज जो पुलिस तैनात किया गया है, वह उस दिन कहां गायब हो गई थी। इस दौरान जमा हुई भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इसकी वजह से वहां का माहौल तनाव भरा हो गया था। उधर, कांग्रेस (Congress) ने इस कार्यक्रम का जोरदार विरोध किया।
शुक्रवार को पुणे महानगरपालिका में बीजेपी द्वारा सोमैया का जोरदार सम्मान किया गया। जिन सीढ़ियों पर सोमैया के साथ शिवसैनिकों ने धक्का-मुक्की की थी, वहीं पर उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
बीजेपी ने किया शक्ति प्रदर्शन
इस दौरान बीजेपी की तरफ से जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सोमैया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ललकारते हुए चुनौती दी कि उन्होंने जिस कंपनी को कोविड-19 संबंधी कॉन्ट्रैक्ट दिए, मुख्यमंत्री उसका खुलासा करें। सोमैया ने एलान किया कि यह कॉन्ट्रैक्ट किसी चाय वाले को दिया गया, जो कभी भी पंजीकृत था ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुणेकरों के हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
संजय राउत की बेनामी संपत्ति का जल्द करेंगे खुलासा
इस समय सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत को घेरा। उन पर जमकर निशाना साधा। सौमैया ने कहा कि राउत के पास बेनामी संपत्ति है और जल्द ही इसका खुलासा करेंगे।
आम लोगों को हुई परेशानी
इस सम्मान कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। बावजूद इसके इस कार्यक्रम को अंजाम दिया गया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई, इसके चलते काम के सिलसिले में पीएमसी पहुंचने वाले पुणेकरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसका रोष उन्होंने महानगरपालिका गेट के सामने प्रदर्शन कर जताया।
सांसद गिरीश बापट को भी नहीं मिला प्रवेश
इस दौरान महानगरपालिका गेट के सामने अफरा-तफरी का इस कदर माहौल था कि पुणे के बीजेपी सांसद गिरीश बापट को भी महानगरपालिका में काफी इंतजार के बाद एंट्री मिली। सांसद को एंट्री देने का आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया।
Pune police commissioner on kirit somaiya target bjp felicitated in pmc courtyard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














