- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pmc Health Department Vacancies Doctors Shortage Rti
PMC का 15 हजार करोड़ बजट सवालों के घेरे में, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी
Doctors Shortage Pune Hospitals: पुणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग में 74% पद खाली होने का खुलासा RTI से हुआ है। सुपर स्पेशालिटी डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे न्यूज (सौ. फाइल फोटो )
Pune PMC Health Department Vacancies: पुणे महानगर पालिका ने शहरवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के नाम पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट तो पेश कर दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत हुए खुलासे ने मनपा के स्वास्थ्य दावों की पोल खोल दी है।
आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में ग्रेड-1 के कुल 145 स्वीकृत पदों में से केवल 38 पदों पर ही अधिकारी तैनात हैं, जबकि 107 पद खाली पड़े हैं। रिक्तियों का यह स्तर लगभग 74 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की चरमराती स्थिति को दर्शाता है।
स्वास्थ्य विभाग में 107 पदों पर नियुक्ति नहीं
बजट के प्रावधानों के बीच अस्पताल में विशेषज्ञों की भारी कमी सबसे चिंताजनक है, रिपोर्ट बताती है कि न्यूरोसर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और यूरोसर्जन जैसे सुपर स्पेशालिटी विशेषज्ञों के सभी पद रिक्त हैं। इसके अलावा, सामान्य विशेषज्ञ सेवाओं की स्थिति भी दयनीय है। फिजिशियन के सभी 10 पद खाली हैं, जबकि 17 में से 16 एक्स-रे विशेषज्ञ नदारद है।
सम्बंधित ख़बरें
कणकवली में सनसनी: प्रसिद्ध बिल्डर सुशांत दलवी की संदिग्ध मौत, सिर पर गोली जैसे निशान मिलने से हड़कंप
पुलिस वाले बाप को बेटी ने दिया था जहर, पुत्री के अफेयर से नाराज थे पिता, 3 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा
सांगली में पिता बना जल्लाद: चोरी के शक में बेटियों को रात भर उल्टा लटकाया, 10 साल की मासूम की मौत
महाराष्ट्र में OPS की मांग तेज, 80 की उम्र में भी पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे रिटायर्ड टीचर, सरकार से की मांग
ये भी पढ़ें :- पुणे में स्वारगेट-शिवाजीनगर मेट्रो हादसे के बाद PMC का बड़ा फैसला, बिना NOC नहीं होगा निर्माण
बाल रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों के आधे से ज्यादा पद खाली होने के कारण आम नागरिकों, विशेषकर निम्न आय वर्ग के लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों में भारी खर्च करना पड़ रहा है। प्रशासनिक लापरवाही और समय पर भर्ती न होने के कारण करोड़ों के आधुनिक उपकरण और इमारतें केवल सफेद हाथी’ साबित हो रही हैं। ऐसे में सवाल यह उठत्ता है कि बिना डॉक्टरों और विशेषज्ञों के, बजट में घोषित नए मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल शहरवासियों को इलाज कैसे मुहैया कराएंगे।
Pune pmc health department vacancies doctors shortage rti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अजय देवगन की ‘भोला’ पर कानूनी संकट! ‘कैदी’ के मेकर्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का लगाया आरोप
Mar 27, 2026 | 04:10 PMबिहार की सियासत में बड़े उलटफेर की आहट! 30 तारीख को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, सूत्रों का बड़ा दावा
Mar 27, 2026 | 04:07 PMकेरल चुनाव: क्या कांग्रेस ने RSS का इनडायरेक्टली सपोर्ट किया? CM विजयन ने खोले सारे राज; जानिए पूरा मामला
Mar 27, 2026 | 04:06 PMकणकवली में सनसनी: प्रसिद्ध बिल्डर सुशांत दलवी की संदिग्ध मौत, सिर पर गोली जैसे निशान मिलने से हड़कंप
Mar 27, 2026 | 04:05 PMHDFC बैंक को जेफरीज ने पोर्टफोलियो से निकाला, चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शेयरों में भारी गिरावट
Mar 27, 2026 | 03:58 PMमुंबई: SCLR पर दर्दनाक हादसा, BEST बस ने पुजारी को कुचला; मौके पर ही मौत
Mar 27, 2026 | 03:55 PMईरान के आगे बेबस सुपरपावर? खाड़ी में 10 हजार करोड़ का नुकसान, जान बचाने के लिए होटलों का सहारा ले रहे US सैनिक
Mar 27, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM













