Pune Municipal Corporation में अधिकारियों का फेरबदल, कई विभागों में बदलाव
Pune Municipal Corporation में उपायुक्त स्तर के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया गया। नए अधिकारियों को प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि कुछ अधिकारी असंतोष जता रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे महानगर पालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Municipal Corporation: राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते पुणे मनपा में तीन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसी वजह से मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने उपायुक्त स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
तीन दिनों में फिर हुए नए फेरबदल में प्रॉपर्टी टैक्स की जिम्मेदारी नये अधिकारी रवि पवार को सौंपी गई है। वहीं, मध्यवर्ती भंडार विभाग का कार्यभार आशा राऊत को दिया गया है।
राज्य सरकार की सेवाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं, जबकि मनपा सेवा में कार्यरत उपायुक्तों को कमजोर विभाग मिलने से असंतोष व्यक्त किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Angel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
कल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
मनपा में उपायुक्त दर्जे के तीन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हुई है। तुषार बाबर, आशा राऊत और संतोष वारुले प्रतिनियुक्ति पर आए है। इनमें से बाबर और राऊत को मनपा आयुक्त ने कार्यभार संभालने की परमिशन दी है, जबकि टेंगले की नियुक्ति पर मैट ने स्टे लगा दिया है।
इसलिए उन्हें अभी तक मनपा से जोड़ा नहीं गया है। आयुक्त नवल किशोर राम ने प्रति नियुक्ति पर आए अधिकारियों और मनपा सेवा में कार्यरत उपायुक्तों के बीच संतुलन साधने के लिए जिम्मेदारियों का वितरण किया है। इस फेरबदल में अरविंद माली को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें :- Purandar Airport मुआवजा तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 50 हेक्टेयर जमीन बाकी
विभाग प्रमुखों के जिम्मेदारियों में हुए मुख्य फेरबदल
1। संदीप कदम-ठोस कचरा प्रबंधन विभाग 2। अविनाश सकपाल-मोटार वाहन व पर्यावरण, 3। आशा राऊत-मध्यवर्ती भंडार विभाग व सुरक्षा सनियंत्रण, 4। निखिल मोरे-भूसंपादन व प्रबंधन व जोन क्र। 5। 5। संतोष वारुले-जोन 2 व सांस्कृतिक केंद्र, 6। प्रशांत ठोबरे-प्रॉपर्टी व प्रबंधन व दक्षता विभाग, 7। सोमनाथ बनकर अतिक्रमण व अवैध निर्माण कार्य निर्मूलन, 8। अरविंद माली-जोन 4 व आपदा प्रबंधन, 9। राहुल जगताप-ई-प्रशासकर प्रभारी) व इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, 10। माधव जगताप-आकाशचिन्ह, परमिट व अग्निशमन, 11। तुषार बाबर-सूचना व जनसंपर्क, सोशल मीडिया व मंडई, 12। विजयकुमार थोरात सामान्य प्रशासन, तकनीकी व बीओटी सेल, 13। संदीप खलाटे-झोपडपट्टी निर्मूलन, पुनर्वसन व चाल, 14। विजय लांडगे स्थानीय संस्था कर, जनगणना व जनरल रिकॉर्ड, 15। प्रसाद काटकर चुनाव व आयुक्त के विशेष कार्यकारी अधिकारी, 16। किशोरी शिंदे-प्रशासन व अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, 17। वसुंधरा बारवे प्राथमिक, माध्यमिक व तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षण प्रबोधिनी, 18 जयंत भोसेकर-समाज कल्याण, समाज विकास, पिछड़ा व दिव्यांग, 19। रवि पवार टैक्स कलेक्शन, महात्मा फुले वाडा आरक्षित क्षेत्र संपादन व खेल। 20। रमेश शेलार मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अतिक्रमण सहायक व उपायुक्त अधीन कामकाज।
