- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Kalewadi Religious Conversion Allegations Gopichand Padalkar Statement 2026
पुणे में धर्मांतरण का विवाद, जीसस इज लॉर्ड चर्च पर भाजपा नेता गोपीचंद पडलकर के गंभीर आरोप
Pune Religious Conversion: पुणे के कालेवाड़ी इलाके में कथित धर्मांतरण रैकेट को लेकर भाजपा नेता गोपीचंद पाडलकर ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 'जीसस इज लॉर्ड' चर्च को धर्मांतरण का केंद्र बताया।
- Written By: गोरक्ष पोफली

गोपीचंद पाडलकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gopichand Padalkar Statement: पुणे का कालेवाड़ी इलाका इस समय कथित धार्मिक धर्मांतरण के आरोपों के चलते चर्चा में है। भाजपा नेता गोपीचंद पडलकर ने इस मामले में सीधे तौर पर हस्तक्षेप करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस क्षेत्र में एक व्यवस्थित धर्मांतरण रैकेट चलाया जा रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है।
जीसस इज लॉर्ड चर्च पर गंभीर आरोप
कालेवाड़ी क्षेत्र का दौरा करते हुए गोपीचंद पडलकर ने कहा, हम यहाँ इसलिए आए हैं क्योंकि यहाँ धर्मांतरण का एक बड़ा रैकेट सक्रिय है। उन्होंने विशेष रूप से एक धार्मिक स्थल का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि जीसस इज लॉर्ड चर्च अब पश्चिमी महाराष्ट्र में धार्मिक धर्मांतरण का मुख्य केंद्र बन चुका है। पडलकर ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Pune, Maharashtra: On alleged cases of religious conversion in the Kalewadi area, BJP leader Gopichand Padalkar says, “We have come to the Kalewadi area because a conversion racket is being run here. The ‘Jesus is Lord’ church has become a centre of religious conversion in… pic.twitter.com/eAMtwRWsiE — IANS (@ians_india) May 3, 2026
अपराधों और सामाजिक तनाव के बीच महाराष्ट्र
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब महाराष्ट्र पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों से जूझ रहा है। पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची के साथ 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा की गई दरिंदगी और हत्या ने पूरे जिले में आक्रोश फैला रखा है। लातूर के जलकोट में एक पिता द्वारा अपनी ही दिव्यांग बेटी के साथ किए गए अमानवीय कृत्य ने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
राजनीति का डिजास्टर है राहुल व विजय की फोटो, शाइना एनसी ने कांग्रेस के स्टंट को अवसरवादी राजनीति बताया
भीषण गर्मी का असर: नासिक में बार-बार पावर कट, ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ीं
कुंभ मेला 2027: नासिक में अतिक्रमण हटाओ अभियान,अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण शुरू
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी, वरिष्ठ नागरिक बने निशाना, नासिक में करोड़ों का नुकसान
इन घटनाओं के बाद राज्य में शक्ति कानून को लागू करने की मांग तेज हो गई है, ताकि अपराधियों को 30 दिन के भीतर फांसी की सजा दिलाई जा सके।
यह भी पढ़ें: पुणे नसरापुर कांड, आरोपी को 7 मई तक पुलिस कस्टडी, जाने न्यायालय में आरोपी ने क्या कहा?
प्रशासनिक सतर्कता और जन आक्रोश
धर्मांतरण के आरोपों और बढ़ते अपराधों के कारण पुणे में कानून-व्यवस्था की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। जहाँ एक ओर नसरापुर कांड के आरोपी को 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है, वहीं पडलकर के बयानों के बाद कालेवाड़ी इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। विपक्षी दल इन सभी मुद्दों पर सरकार की विफलता का आरोप लगा रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है।
Pune kalewadi religious conversion allegations gopichand padalkar statement 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रहाता में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में, कथित अवैध गर्भपात नेटवर्क की चर्चा तेज़
May 10, 2026 | 03:58 PMराजनीति का डिजास्टर है राहुल व विजय की फोटो, शाइना एनसी ने कांग्रेस के स्टंट को अवसरवादी राजनीति बताया
May 10, 2026 | 03:58 PM5 से 15% ब्याज और एटीएम पर कब्जा! सुनील अरोरा के काले कारोबार का खुलासा; आदिवासियों की जमीनें थी निशाने पर!
May 10, 2026 | 03:58 PMUP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेन्द्र चौधरी समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
May 10, 2026 | 03:37 PMभारत का ‘वॉटरमेलन कॅपिटल’ बना महाराष्ट्र का ‘ये’ शहर, गर्मियों में यहां हर जगह दिखते है सिर्फ़ तरबूज़ ही तरबूज
May 10, 2026 | 03:34 PMT20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
May 10, 2026 | 03:32 PMMother’s Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो
May 10, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM













