- Hindi News »
- Entertainment »
- Bipasha Basu Karan Singh Grover Goa Vacation Beach Photos Family Time
गोवा वेकेशन पर बिपाशा बसु का ग्लैमरस अंदाज, बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर संग शेयर की खास तस्वीरें
Bipasha Basu Goa Vacation: बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ गोवा वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। बीच पर रोमांटिक पलों और फैमिली टाइम की झलक ने फैंस का दिल जीत लिया।
- Written By: सोनाली झा

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Bipasha Basu Beach Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने परिवार के साथ गोवा में सुकून भरे पल बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनके पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी नन्ही बेटी के साथ बिताए गए खास लम्हे देखने को मिल रहे हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर समंदर किनारे एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। बीच पर बिताए गए ये पल उनके रिश्ते की मजबूती और प्यार को बखूबी दर्शाते हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बेटी संग क्वालिटी टाइम की झलक
इन तस्वीरों में एक खास बात यह भी है कि बिपाशा बसु और करण अपनी बेटी के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन फैमिली बॉन्डिंग साफ झलक रही है। एक फोटो में तीनों साथ में मस्ती करते दिखे, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वेकेशन के दौरान बिपाशा बसु का ग्लैमरस लुक भी चर्चा में है।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas फिर बनेंगे भैरवा, ‘कल्कि 2’ की शूटिंग को मिली रफ्तार, मेगास्टार के धमाकेदार कमबैक की तैयारी शुरू
शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Huma Qureshi ! बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
रजनीकांत और कमल हासन जहां चुके, वहां Thalapathy Vijay ने मारी बाजी, युवाओं की उम्मीद बने सुपरस्टार
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को किया धमाका, तीसरे दिन की कमाई से बनी टॉप मराठी फिल्म
ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं बिपाशा
बिपाशा बसु ने बिकिनी के साथ व्हाइट क्रोशिया ट्यूनिक पहनी, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज साफ झलक रहा है। खुले बाल और सॉफ्ट मेकअप के साथ उनका बीच लुक काफी आकर्षक लग रहा है। फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बिपाशा बसु का यह वेकेशन पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे परफेक्ट फैमिली गोल्स बताया, तो कुछ ने कपल की केमिस्ट्री को सराहा।
काम से ब्रेक लेकर परिवार को दिया समय
गौरतलब है कि बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाकर अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर भी इस वेकेशन को खूब एंजॉय करते नजर आए। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ की झलकियां साझा करते रहते हैं। यह वेकेशन न सिर्फ उनके लिए खास है, बल्कि फैंस के लिए भी एक खूबसूरत विजुअल ट्रीट बन गया है।
Bipasha basu karan singh grover goa vacation beach photos family time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार ने रचा नया कीर्तिमान, देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़कर बारामती में फहराया परचम
May 04, 2026 | 04:11 PMपश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
May 04, 2026 | 04:06 PMSambhajinagar में कचरा केंद्र पर हंगामा: काम रुकवाने और धमकी के आरोप में नेताओं पर NC दर्ज
May 04, 2026 | 04:05 PMभवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी, कहा- मेरे वोट लूटे जा रहे हैं, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 04:02 PM2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
May 04, 2026 | 03:56 PMइधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
May 04, 2026 | 03:52 PMबंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














