- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy Congress Demands Sit Investigation
Deenanath Mangeshkar हॉस्पिटल मामले में अब SIT करेगी जांच! कांग्रेस ने की मांग, मंगेशकर परिवार पर भी उठाए सवाल
Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy: दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल मामले में अब कांग्रेस ने एसआईटी जांच की मांग कर दी है। हर्षवर्धन सपकाल ने मंगेशकर परिवार पर भी सवाल उठाए है।
- Written By: प्रिया जैस

मंशेकर अस्पताल मामले में हर्षवर्धन सपकाल ने की मांग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: गर्भवती महिला को अस्पताल में दाखिल न करने के आरोप में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल घिरता जा रहा है। इस मामले में अब कांग्रेस ने एसआईटी जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पुणे में एक गर्भवती महिला की मौत की जांच एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की शुक्रवार को मांग की।
आरोप है कि महिला को पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ने 10 लाख रुपये जमा कराने के बावजूद भर्ती करने से इनकार कर दिया था। सपकाल ने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संबंधित डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग
दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल तब निशाने पर आया जब उसने मार्च के आखिरी हफ्ते में 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि जमा न करने पर गर्भवती महिला तनीषा भिसे को भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया। बाद में महिला ने जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद दूसरे अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जांच कर रही चार सदस्यीय समिति ने इंगित किया है कि अस्पताल ने धर्मार्थ अस्पतालों पर आपातकालीन मामलों में अग्रिम भुगतान मांगने पर रोक संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!
NEET Paper Leak आरोपी पर दोहरा वार, CBI की गिरफ्त में मोटेगांवकर, अब पुणे में RCC कैंपस पर चला बुलडोजर
आचार संहिता के कारण बारामती नगर परिषद की आम बैठक फिर स्थगित, विकास के 77 महत्वपूर्ण प्रस्ताव अटके
पुणे के गांवों में कचरे के ढेर से मिलेगी मुक्ति, जिला परिषद बनाएगी ‘ठोस कचरा प्रबंधन क्लस्टर’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस प्रकरण की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एसआईटी द्वारा की जानी चाहिए। जिम्मेदार चिकित्सकों और अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”
रिपोर्ट पर लगाए आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि दो रिपोर्टों में अस्पताल को दोषी ठहराया गया है, जबकि तीसरी रिपोर्ट में लीपापोती की कोशिश की गई है। सपकाल ने दावा किया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार इसमें संलिप्त लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने इस मुद्दे पर मंगेशकर परिवार की कथित चुप्पी पर भी सवाल उठाया।
कांग्रेस नेता ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘फुले’ को लेकर सीबीएफसी और केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए रुख पर भी निशाना साधा। फिल्म ‘फुले’ को 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना था लेकिन निर्माताओं ने इस टाल दिया और अब यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी।
फुले फिल्म पर लगाया ये आरोप
सपकाल ने ‘फुले’ फिल्म को लेकर सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) पर निशाना साधा और उन पर निर्माताओं से कुछ दृश्यों को हटाने के लिए कहकर इतिहास को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सपकाल ने कहा, ‘‘सीबीएफसी ने कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय की आपत्ति के बाद निर्माताओं से सावित्रीबाई के उत्पीड़न को दर्शाने वाले दृश्यों को हटाने के लिए कहा है। जिन लोगों ने लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल शुरू करने के लिए उन्हें परेशान किया, वे विदेशी नहीं थे, बल्कि यहां के लोग थे, जिन्हें डर था कि शिक्षित महिलाएं धर्म को अपवित्र कर देंगी।” उन्होंने कहा, ‘‘राज्य और केंद्र सरकार इस फिल्म के माध्यम से इतिहास को दबाने की कोशिश कर रही है। हम ऐसे कदमों की निंदा करते हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pune deenanath mangeshkar hospital controversy congress demands sit investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














