-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Climate Is No Longer Fit To Live In Artificial Lungs Black In 14 Days
अब रहने के लिए लायक नहीं पुणे की आबोहवा, 14 दिनों में ही काले पड़े कृत्रिम फेफड़े
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: मुला और मुठा नदियों के किनारे बसा पुणे शहर (Pune City) रहने के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शुमार है। न सिर्फ देश-विदेश से छात्र यहां पढ़ाई करने आते हैं, बल्कि नौकरीपेशा लोग स्थायी रूप से यहीं रहना पसंद करते हैं। इसकी वजह है यहां की आबोहवा (Climate)। जो काफी अनुकूल मानी जाती रही है। पर अब ऐसा नहीं है। इस शहर को किसी की नजर लग गई है क्योंकि यहां की वायु दिन-ब-दिन प्रदूषित (Pollution) होती जा रही है। इसका पता लगाने के लिए पिछले दिनों, शहर में कृत्रिम फेफड़े (Artificial Lungs) लगाए गए, जो 14 दिनों के भीतर ही काले (Black) पड़ गए।
शहर की शुद्ध हवा पर सबका अधिकार है, लेकिन हम ही हैं जो हवा को प्रदूषित कर रहे हैं। पुणेकर कितना प्रदूषित हवा ले रहे हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी हो इसलिए महाराज रोड पर कृत्रिम फेफड़े लगाए गए । यह परियोजना ‘क्लीन एयर पुणे’ के अंतर्गत पुणे महानगरपालिका द्वारा संचालित किया जा रहा है। पुणे में जंगली महाराज रोड पर पिछले साल 27 दिसंबर को मेयर मुरलीधर मोहोल के हाथों कृत्रिम फेफड़ा स्थापित किया गया। उस समय कृत्रिम फेफड़ों का रंग सफेद होता था, लेकिन चौदह दिन बाद रंग काला हो गया है। फेफडे में लगाये गए डिजिटल मॉनिटर में पीएम 2.5 का स्तर 70 से अधिक है। इससे साफ हो जाता है कि पुणे के लोग रोजाना कितनी प्रदूषित वायु अपने फेफड़ों में सांस के दौरान ले रहे हैं।
शहर की स्थिति और भी बदतर
जानकार बताते हैं कि यह स्थिति तो संभाजी उद्यान की है। जो काफी हराभरा है। यदि ये फेफड़े शहर के व्यस्ततम रूट पर लगाया गया होता तो यह स्थिति और खतरनाक दिखाई देगी। शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते पीएम 2.5 का स्तर बढ़ रहा है। पिछले 14 दिनों से शहर में टंगे इन कृत्रिम फेफड़ों में लगाये गए डिजिटल मॉनिटर में पीएम 2.5 का स्तर 70 से ज्यादा ही आ रहा है। जो कि शहर के वायु प्रदुषण का खराब स्तर दिखा रहा है। पीएम 2.5 का स्तर अगर 0 से 50 तक रहे तो वो अच्छा माना जाता है। पीएम यानी पार्टिकुलेट मैटर, अत्यंत सूक्ष्म होते हैं जो आमतौर पर हवा में पाए जाते हैं और सांस के जरिए हमारे फेफड़ों में जाते हैं। यह रक्त वाहिकाओं में प्रवेश करता है और मस्तिष्क सहित किसी भी अंग में प्रवेश कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
पुणे में सौतेला बाप बना हैवान, 10 साल की मासूम का 2 तक किया यौन शोषण, मां ने दर्ज कराया मामला
Moshi Garbage Depot: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी और एससी आयोग का एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
NEET टॉपर श्रावणी कुडाले सुनेत्रा पवार ने किया वीडियो कॉल, बारामती की बेटी को दी बधाई
प्रदूषित वायु के परिणाम

वायु प्रदूषण आंखों, नाक, त्वचा और श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। साथ ही प्रदूषण के कारण मधुमेह, मानसिक रोग, अल्जाइमर जैसी तंत्रिकाओं से संबंधित रोग, हृदय विकार, कैंसर का कारण बन सकते हैं। प्रदूषण का खामियाजा बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
कैसे सुधारें वायु की गुणवत्ता
निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल हो। हो सके तो लोग साइकिल या फिर पैदल चलें। शहर में पैदल मार्ग, साइकिल मार्ग की व्यवस्था की गई है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को प्रदूषण सम्बन्धी जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
Pune climate is no longer fit to live in artificial lungs black in 14 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘छात्र घर लौट जाएं, दोषियों पर कार्रवाई होगी’, सलमान खान ने की अपील, बोले- सोनम अब हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ
Jul 23, 2026 | 08:28 PMNose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Jul 23, 2026 | 08:23 PMभाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jul 23, 2026 | 08:22 PMकोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
Jul 23, 2026 | 08:15 PMहार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 08:11 PMExplainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
Jul 23, 2026 | 08:08 PMमौनी रॉय ने स्क्रिप्ट सुनते ही भर दी हामी, सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी से करेंगी दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी
Jul 23, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों?, VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














