- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Board Issues Clarification On Class 10 Maths Paper Leak Shared After Part 2 Exam
पुणे: 10वीं मैथ्स पेपर लीक पर बोर्ड का स्पष्टीकरण, पार्ट-2 पेपर एग्जाम के बाद हुआ शेयर
10वीं गणित पेपर लीक मामले में बोर्ड ने मैथ्स पार्ट2 पेपर के लीक होने का स्पष्टीकरण दिया। जानें पूरी खबर।

Pune Education Board: महाराष्ट्र में 10वीं कक्षा के गणित का पर्चा लीक होने के मामले पर एजूकेशन बोर्ड ने यूटर्न लिया है। बुधवार को गणित पार्ट1 और पार्ट2 बोर्ड एग्जाम के पेपर्स के संदिग्ध लीक पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
अब बोर्ड ने कहा है कि मैथ्स पार्ट2 का पेपर एग्जाम खत्म होने के बाद ही टेलीग्राम पर शेयर किया गया था और उन्हें मैथ्स पार्ट1 के पेपर के लीक होने की कोई शिकायत नहीं मिली थी।
गौरतलब हो कि पहले पुणे डिविजनल बोर्ड के एक कर्मचारी ने 10 मार्च को शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी और कहा था कि टेलीग्राम पर ऑनलाइन शेयर किए गए पेपर्स असली एग्जाम के क्वेश्चन पेपर्स से मेल खाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Pune में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज उपलब्धि, 95 दिन में तैयार हुआ LIG हाउसिंग प्रोजेक्ट
Pune में भीषण गर्मी का कहर, पारा 41°C पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Pune में इलेक्ट्रिक शवदाह को बढ़ावा, प्रदूषण कम करने के लिए पुणे मनपा की पहल
Pune ZP की विशेष आमसभा 16 अप्रैल को, समितियों के बंटवारे पर होगा फैसला
पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया था कि पार्ट1 का पेपर 5 मार्च को टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर किया गया था, जबकि पार्ट2 का पेपर 6 मार्च को शेयर किया गया था।
जांच में सामने आया था कि ग्रुप के साथ शेयर किया गया पेपर और महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट द्वारा तैयार किए गए पेपर एक जैसे थे।
पुलिस ने एफआईआर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड और अन्य निर्दिष्ट परीक्षा कदाचार निवारण अधिनियम, 1982 की धारा छह और सात, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 72 और 66, और बीएनएस की धारा 35 और 223 के तहत दर्ज की थी।
11 मार्च के बयान में पुणे डिविजनल एजुकेशन बोर्ड के सेक्रेटरी दीपक माली ने कहा कि 06 मार्च को शाम 4.56 बजे टेलीग्राम ग्रुप पर एक मैसेज मिला कि नौ को होने वाला मैथ्स पार्ट2 का पेपर उपलब्ध होगा।
उस पेपर को पाने के लिए मुझे डीएम करें मैसेज भेजा गया था। उसके बाद जब 9 मार्च को शाम 5.47 बजे उस लिंक को वेरिफाई किया गया, तो देखा गया कि ग्रुप में संदिग्ध ने मैथ्स पार्ट2 पेपर लिंक के पीडीएफ के नीचे पासवर्ड बताया था।
Pune board issues clarification on class 10 maths paper leak shared after part 2 exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा पत्र
Apr 14, 2026 | 03:19 PMNumerology Number 3: 3, 12, 21 और 30 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
Apr 14, 2026 | 03:18 PMPune में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज उपलब्धि, 95 दिन में तैयार हुआ LIG हाउसिंग प्रोजेक्ट
Apr 14, 2026 | 03:17 PMSanju Samson को ICC का बड़ा सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने का मिला ये खास इनाम
Apr 14, 2026 | 03:15 PMक्या 12 साल पीछे लौट गया है ईरान? 40 दिन के युद्ध में 270 अरब डॉलर स्वाहा, अब US से हर्जाना मांगने की तैयारी!
Apr 14, 2026 | 03:10 PMPune में भीषण गर्मी का कहर, पारा 41°C पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Apr 14, 2026 | 03:07 PMसंतोष बांगर का अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर बड़ा हमला, बोले- कुछ मंत्रियों के दिमाग में हवा भर गई है
Apr 14, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM
नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली समिति का बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता है ‘चमत्कार’ का खेल
Apr 13, 2026 | 09:31 PM












