पुणे मनपा (pic credit; social media)
Maharashtra News: दीपावली के बाद प्रस्तावित पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल और सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। मनपा आयुक्त शेखर सिंह ने इन अधिकारियों को अलग-अलग चुनावी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।
चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराना, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम वितरण, चुनावी सामग्री की उपलब्धता, परिवहन, कर्मचारियों की नियुक्ति, मतगणना और शिकायत निवारण जैसी अहम जिम्मेदारियां नोडल अधिकारियों को दी गई हैं। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा, चुनाव खर्च की निगरानी, स्वीप कार्यक्रम और प्रचार नियंत्रण पर भी प्रशासन ने जोर दिया है।
चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईटी विभाग को तकनीकी सहायता और डाटा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
विशेष कार्यकारी अधिकारी के रूप में मुख्य अभियंता प्रमोद ओभासे और कार्यकारी अभियंता महेश बरीदें की नियुक्ति की गई है। चुनाव कार्यालय में उपायुक्त संदीप खोत को प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है।
मतदाता सूची प्रबंधन – प्रदीप जांभले पाटिल
आचार संहिता – विजयकुमार खोराटे
मतदान केंद्र और विद्युत व्यवस्था – मकरंद निकम
ईवीएम वितरण – प्रमोद ओभासे
परिवहन व्यवस्था – अनिल भालसाकले
स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना – संजय कुलकर्णी
जनसंपर्क व स्वीप प्रबंधन – तृप्ती सांडभोर
चुनाव खर्च – प्रमोद भोसले
डाक मतपत्र – सचिन पवार
मतपत्र छपाई – महेश गारगोटे
वन विंडो योजना व न्याय विधि कक्ष – राजेश आगले
मनपा आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से चुनावी प्रक्रिया में बेहतर समन्वय और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। प्रशासन ने सभी स्तरों पर तैयारी पूरी कर ली है ताकि चुनाव सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।