- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pm Modi Is Inaugurating The Beginning Development Works Of Congress Gopal Tiwari Taunt
पीएम मोदी कर रहे कांग्रेस के शुरु किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन, गोपाल तिवारी का तंज
- Written By: सुधीर देशमुख

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जितने भी विकास कार्यों (Development Works) का उद्घाटन किया, वह सभी विकास कार्य कांग्रेस (Congress) के कार्यकाल में शुरू हुए थे। उनके लिए निधि का आवंटन और भूमिपूजन भी कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुआ था, ऐसा तंज कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता और राजीव गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष गोपाल तिवारी (Gopal Tiwari) ने कसा।
इस संदर्भ में जारी विज्ञप्ति में गोपाल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद अपने भाषण में यह बात कही कि पहले की सरकारों में केवल विकास कार्यों के भूमिपूजन होते थे, लेकिन लोकार्पण नहीं होते थे। ऐसे में नरेंद्र मोदी यह बताएं कि उनके हाथों भूमिपूजन हुए अरब सागर में बनने वाले शिव स्मारक, इंदू मिल में बनने वाले डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक, पुणे शहर समेत बनने वाली 100 स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन का लोकार्पण कब होगा?
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
कांग्रेस तहसील अध्यक्ष भारसाकले का इस्तीफा, दर्यापुर में फिर खुलकर सामने आई गुटबाजी
पुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव
महंगे होते ईंधन को लेकर कमलनाथ की मांग, टैक्स कम कर पेट्रोल-डीजल को 10 रुपए सस्ता करे राज्य सरकार
पुणे मेट्रो प्रोजेक्ट को नागपुर से पहले ही यूपीए सरकार ने मान्यता दी थी
तिवारी ने कहा कि पुणे मेट्रो प्रोजेक्ट को नागपुर से पहले ही यूपीए सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी, लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से इस प्रोजेक्ट को देरी की गई। अपने भाषण में भले ही मोदी ने पिछली सरकारों को दोष दिया हो, लेकिन असली बात यह है कि मोदी सरकार आने से कई वर्ष पहले देश विकास के मार्ग पर अग्रसर था। आज भारत एक आर्थिक महासत्ता और 21वें शताब्दी का डिजिटल इंडिया मजबुती से खड़ा दिख रहा है, उसे मोदी सरकार ने खड़ा नहीं किया है। आधार कार्ड से लेकर एटीएम तक सारी सेवाएं देश में मोदी सरकार स्थापित होने से पहले ही आई थी। इसका ध्यान पीएम को रखना चाहिए।
पीएम मोदी को पुणे का इतिहास तक पता नहीं
भले ही मोदी मेट्रो का उद्घाटन करने के लिए आए, लेकिन उन्हीं की सरकार ने पुणे मेट्रो के अनुदान में कटौती करते हुए 20 प्रतिशत से 10 प्रतिशत पर लाया गया है। पीएम मोदी को पुणे का इतिहास तक पता नहीं, इसलिए उन्होंने वि. दा. सावरकर को पुणे के और महात्मा गांधी के गुरु डॉ. गोपालकृष्ण गोखले का जिक्र गोपालकृष्ण देशमुख नहीं करते, ऐसा तंज भी तिवारी ने अपनी विज्ञप्ति में कसा।
Pm modi is inaugurating the beginning development works of congress gopal tiwari taunt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली
May 20, 2026 | 05:30 AMइस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
May 20, 2026 | 05:11 AMiPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













