इंदौर में युवती की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, मां और भाई गिरफ्तार

Indore Crime News: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में ऑनर किलिंग का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने माँ और भाई को गिरफ्तार किया ।
Police arrested a mother and brother in Indore in connection with the alleged honor killing of a young woman after the investigation and postmortem revealed it was a murder case.
युवती की माँ और भाई (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Indore Honor Killing: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ज्योति अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा सामने आया है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या या सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की पड़ताल के बाद मामला हत्या का निकला। पुलिस ने युवती की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा माना जा रहा है।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि परिवार ने युवती के रिश्ते का विरोध करते हुए उसकी हत्या कर दी और घटना को सामान्य मौत बताने की कोशिश की।

घटना वाले दिन नहीं मिले सीसीटीवी फुटेज

जांच के दौरान पुलिस को घटना वाले दिन इलाके के महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। तकनीकी साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि मौत सामान्य नहीं बल्कि हिंसक परिस्थितियों में हुई। इसके बाद इंदौर पुलिस ने मां और भाई से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए।

यह भी पढें:

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि हत्या की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com