-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Police In Turn Of Action To End Maval Pattern Of Hooliganism
गुंडागर्दी के मावल पैटर्न को खत्म करने के लिए एक्शन मोड में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: गुंडागर्दी के मावल पैटर्न (Maval Pattern) की कमर तोड़ने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे (Pimpri-Chinchwad Police Commissioner Vinay Kumar Choubey) आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने अपराधियों (Criminals) और उनके गिरोह को गिरफ्तार (Arrested) करने का आदेश दिया है। कमिश्नर चौबे ने पुलिस को निर्देश दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बिल्कुल बख्शा न जाए। इसके बाद दिनदहाड़े कोहराम मचाने और आतंक मचाने वाले कीटक गैंग पर शिकंजा कसा गया। एंटी गुंडा स्क्वाड ने कार्रवाई करते हुए तलेगांव दाभाडे में गिरोह के अपराधियों का जुलूस निकाला। इससे मावल के बदमाशों में खौफ पैदा हो गया है।
पुलिस के मुताबिक, किटक अपने साथियों के साथ हालिया तलेगांव दाभाडे की गली में दिन भर लड़कियों के नाम चिल्लाता रहा। एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। कोयता का डर दिखाकर महिला के देवर की जेब से डेढ़ हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद लोगों को डरा धमका कर दहशत पैदा की।
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
क्राइम ब्रांच के एंटी गैंग दस्ते के सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने और उनकी टीम ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों को मौके पर ले गए। आरोपियों का जुलूस निकाले जाने से नागरिकों को राहत मिली। नागरिकों ने कहा कि इससे आपराधिक प्रवृत्ति वाले अन्य लोगों में सही संदेश गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
छठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
कीटक गैंग के सरगना कीटक भालेराव के खिलाफ 10 मामले दर्ज
एंटी गुंडा स्क्वाड की कार्रवाई में किटक उर्फ जय प्रवीण भालेराव (19), वैभव राजाराम विटे (25), विशाल शिवाजी गुंजाल (20), प्रदीप वाघमारे (20), रुतिक मेटकरी (20) नामक गुंडों को गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक किशोर उम्र के लड़के को भी हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ पीड़ित महिला ने बुधवार को तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने में तहरीर दी है। बहरहाल कीटक गैंग के सरगना कीटक भालेराव के खिलाफ तलेगांव दाभाडे थाने में विभिन्न गंभीर प्रकृति के 10 मामले दर्ज हैं। इसमें लूटपाट, छेड़खानी, अवैध हथियार रखना, हत्या का प्रयास, मारपीट कर डराना-धमकाना जैसे अपराध शामिल हैं। साथ ही आरोपी वैभव विटे के खिलाफ तलेगांव दाभाडे थाने में सात और चाकन थाने में एक मामला दर्ज है। आरोपी विशाल गुंजाल, प्रदीप वाघमारे व रुतिक मेटकरी समेत किशोर उम्र के लड़के के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के कई मामले दर्ज किए गए हैं।
Pimpri chinchwad police in turn of action to end maval pattern of hooliganism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










