Pimpri Chinchwad Election: EVM से वोट दिलाने का लालच, भाजपा पर आरोप

Maharashtra News: पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव से पहले एनसीपी (अजीत पवार गुट) के योगेश बहल ने भाजपा पर EVM के जरिए 2–2.5 हजार वोट दिलाने का लालच देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
PCMC Rented Vehicles Expense Controversy
पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pimpri Chinchwad News In Hindi: आगामी महानगर पालिका चुनाव को लेकर शहर की राजनीति में भूचाल आ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) के शहराध्यक्ष योगेश बहल ने भारतीय जनता पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

बहल का दावा है कि भाजपा नेताओं द्वारा पाला बदलने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को यह लालच दिया जा रहा है कि ईवीएम के जरिए उन्हें दो से ढाई हजार वोट अपने आप मिल जाएंगे।

125 सीटों के दावे पर दी चुनौती

हाल ही में भाजपा चुनाव प्रमुख विधायक शंकर जगताप ने दावा किया था कि 128 में से भाजपा के 125 नगरसेवक चुनकर आएंगे। इस पर पलटवार करते हुए बहल ने कहा, 'अगर भाजपा की 125 सीटें आती हैं, तो में राजनीति से हमेशा के लिए संन्यास ले लूंगा।' उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास चार विधायक हैं और उन्हें लगता है कि प्रत्येक विधायक 25 नगरसेवक जिता सकता है, इसीलिए वे 'शंभर पार' का नारा दे रहे हैं।

EVM से मिलेंगे वोट, पारा हाई हुआ

  • बहल के इन आरोपों के बाद शहर में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ भाजपा 125 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं दूसरी ओर गठबंधन में शामिल होने के बावजूद राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) और भाजपा के बीच 'नगरसेवकों की तोड़फोड़' को लेकर खींचतान बढ़ गई है। राहुल कलाटे के भाजपा प्रवेश के बाद से यह जुबानी जंग और तेज हुई है।
  • बहल ने साफ किया कि उन्हें भाजपा के नारों पर आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस तरह से ईवीएम के भरोसे जीत का आश्वासन देकर पार्षदों को तोड़ा जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
Navbharat Live
navbharatlive.com