Pune: पिंपरी-चिंचवड में 102 करोड़ टैक्स अटका, नया कानून बना बाधा
Pune News: पिंपरी-चिंचवड में 913 मोबाइल टावरों पर 102 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नए दूरसंचार कानून के कारण अटक गया है। 387 टावर अवैध होने के बावजूद मनपा कार्रवाई नहीं कर पा रही।
- Written By: अपूर्वा नायक
मोबाइल टावर (सोर्स: AI)
Pimpri News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड शहर के मोबाइल टावर धारकों पर महानगर पालिका का 102 करोड़ रुपये का प्रॉपटी टैक्स बकाया है, लेकिन केंद्र सरकार के नए दूरसंचार कानून के चलते यह वसूली अटक गई है।
मनपा प्रशासन लाचार होकर सिर्फ राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा, शहर में कुल 913 मोबाइल टावर हैं, जिनमें से चौंकाने वाले 387 टावर पूरी तरह अवैध हैं।
दो साल पहले हुए सर्वे के बावजूद, टैक्स कलेक्शन विभाग वैध और अवैध, दोनों तरह के टावर धारकों से वसूली में लापरवाही बरत रहा है। कानून की पेचीदगियों ने मनपा प्रशासन को लगभग बंधक सा बना दिया है, जिससे इतनी बड़ी रकम की वसूली पर सवालिया निशान लग गया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
विधायक अमित गोरखे ने विधान परिषद में एक तारांकित प्रश्न के रूप में यह मामला उठाया था कि आवासीय सोसायटियों की इमारतों पर मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध होने के बावजूद अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
इस पर कार्रवाई होगी या नहीं? उनके प्रश्न का लिखित उत्तर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में नया दूरसंचार कानून बनाया था, जिसे 1 जनवरी 2025 से लागू किया गया है।
यह कानून राज्य की सभी नगर पालिकाओं और महानगर पालिकाओं में 5 फरवरी 2025 से लागू हुआ है। इस कानून के तहत, मोबाइल टावरों को प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में शामिल नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी भी मोबाइल टावर पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
ये भी पढ़ें :- Pune PMPML बस सेवा में लगा ब्रेक, यात्रियों में बढ़ती असुविधा और चिंता
पिंचिं मनपा ने राज्य सरकार से मांगी राय
शहर के 913 मोबाइल टावर धारकों पर मनपा का कुल 102 करोड़ 7 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। केंद्र सरकार के इस कानून के चलते मनपा को इन 102 करोड़ रुपये के राजस्व से हाथ धोना पड़ सकता है। इस बकाया टैक्स की वसूली के लिए राज्य सरकार से मार्गदर्शन मांगा गया है और उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी टैक्स कलेक्शन विभाग के उपायुक्त पंकज पाटिल ने दी है।
