-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Massacre Continues 8 Murders In 10 Days
पिंपरी चिंचवड़ हत्याकांड का सिलसिला जारी, 10 दिन में 8 हत्याएं
- Written By: दिपक.पांडे

पिंपरी. पिछले कुछ दिन से पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) की औद्योगिक नगरी (Industrial City) में हत्याओं (Murders) की श्रृंखला बरकरार है, जिसमें एक और वारदात जुड़ गई है। भोसरी (Bhosari) की धावड़े बस्ती में एक विधवा महिला के घर में घुस कर उसकी निर्ममता से हत्या (Brutal Murder) किए जाने की वारदात शनिवार की रात सवा नौ बजे के करीब उजागर हुई है। पिछले 10 दिनों में हत्या की यह 8वीं वारदात हैं जिसमें चार महिलाओं को मौत के घाट उतारा गया है। इससे महिलाओं में असुरक्षितता का माहौल व्याप्त है।
स्थानीय पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की वारदात में मरनेवाली महिला का नाम कलावती धोंडीबा सुरवार (38) है। पुलिस ने बताया कि, कलावती के पति का कुछ साल पहले देहांत हो गया है। फरवरी 2021 से वह अपने बच्चे के साथ भोसरी को धावड़े बस्ती में रह रही थी। बीती रात साढ़े आठ बजे के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर तेजधार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। करीबन सवा नौ बजे यह वारदात सामने आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट अपडेट: विदर्भ की विस्फोटक इकाइयों में हादसों की होगी विशेषज्ञ जांच
नागपुर को एविएशन हब बनाने की दिशा में MIHAN को मिलेगा नया जोर, विकास कार्यों की समीक्षा
सिन्नर एमआईडीसी में तिहरा संकट: कामगारों की कमी, ईंधन की मार और ठप बुनियादी सुविधाओं से उद्योगपति बेहाल
प्रदूषण नियंत्रण में आरएमसी प्लांट की बड़ी भूमिका, स्वच्छ और सुरक्षित नागपुर के लिए उद्योग का संकल्प
आठ लोगों की हत्याएं हुई हैं
इस वारदात को लेकर भोसरी पुलिस थाने में देर रात तक मामला दर्ज करने का काम जारी रहा। हत्या की वजह और हत्यारे के बारे में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना से समस्त भोसरी परिसर में खलबली मच गई है। बहरहाल भोसरी थाने की सीमा में इस माह में हुई हत्या की यह दूसरी वारदात है। 2 सितंबर को दापोड़ी की एक इमारत के सामने एक केयर टेकर की हत्या की वारदात सामने आई थी। इसके बाद दूसरी वारदात भोसरी की धावड़े बस्ती में कल रात हुई है। गौरतलब है कि, पिंपरी चिंचवड शहर में पिछले 10 दिनों से हत्याओं की श्रृंखला कायम है। इन 10 दिनों में 4 महिलाओं के साथ आठ लोगों की हत्याएं हुई हैं।
ठोस कदम उठाने की मांग
महिलाओं की हत्या और महिला अत्याचार की बढ़ती वारदातों पर गहरी चिंता जताई जा रही है। हालिया महापौर ऊषा ढोरे के नेतृत्व में महिला जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश से मुलाकात कर ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
16 सितंबर को रावेत में चोरी की घटना में प्रतिकार करते वक्त सौंदव सोमरु उराव नामक महिला सुरक्षा रक्षक की हत्या की गई। 20 सितंबर को घोरावडेश्वर में एक 19 वर्षीय नवविवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की गई। इसी दिन निगड़ी ओटा स्किम में संपत गायकवाड़ नामक व्यक्ति की हत्या की गई। यह हत्या पुराने झगड़े में की गई सुलह की नाराजगी में की गई। इसके दूसरे दिन चिखली में वीरेंद्र उमरगी नामक व्यक्ति की हत्या की गई। इसी दिन हिंजवड़ी में पत्नी को लेकर अश्लील कमेंट्स करने को लेकर एक सुरक्षा रक्षक ने दूसरे सुरक्षा रक्षक की गला घोंटकर हत्या कर दी। 22 सितंबर को रावेत में खैरून बी नामक महिला की उसी के घर में नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से अपने तीन बच्चों को छोड़कर पति फरार है। 23 सितंबर की सुबह थेरगांव के डांगे चौक में रोशन कांबले नामक युवक की हत्या की गई।
Pimpri chinchwad massacre continues 8 murders in 10 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर हाई कोर्ट अपडेट: विदर्भ की विस्फोटक इकाइयों में हादसों की होगी विशेषज्ञ जांच
Jun 20, 2026 | 03:08 PMजिम में एक्सरसाइज करते-करते गिरे SOG जवान, CCTV में कैद हुई आखिरी सांस; अचानक मौत से मचा हड़कंप
Jun 20, 2026 | 03:04 PMPune Metro Line 3 का सफर जुलाई से होगा शुरू, हिंजवडी से शिवाजीनगर की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में होगी पूरी
Jun 20, 2026 | 03:01 PMMP के रेलवे स्टेशनों पर अब ‘ड्राइव-इन सिनेमा’ का रोमांच, अमृत भारत योजना से बदलेगी 15 स्टेशनों की तस्वीर
Jun 20, 2026 | 03:00 PMIIT-Bombay Campus में तेंदुए का खौफ, CCTV में कैद हुआ कुत्ते पर हमला; छात्रों और कर्मचारियों में दहशत
Jun 20, 2026 | 02:50 PMउज्जैन: खेत की रखवाली कर रही महिला से मासूम बेटे के सामने दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Jun 20, 2026 | 02:47 PM‘अब कोई गुट नहीं, एक ही शिवसेना’, एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
Jun 20, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM













