Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज बारिश में दरिंदगी! बलात्कार पीड़िता को पति ने भी घर से निकाला, आरोपी अरेस्ट

तेज़ बारिश में छतरी थामे अकेली महिला सड़क किनारे चल रही थी। अचानक एक अजनबी बाइक सवार ने उसका पीछा किया, रास्ता रोका और फिर निर्जन खेत के पास झाड़ियों में घसीटकर ले गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 19, 2025 | 10:41 AM

तेज बारिश में दरिंदगी! (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: तेज़ बारिश में छतरी थामे अकेली महिला सड़क किनारे चल रही थी। अचानक एक अजनबी बाइक सवार ने उसका पीछा किया, रास्ता रोका और फिर निर्जन खेत के पास झाड़ियों में घसीटकर ले गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह खौफनाक वारदात पुणे के पास ठाकुरसाई मार्ग पर 15 जुलाई की दोपहर घटित हुई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि पीड़िता जब रोते-बिलखते अपने पति के पास पहुंची, तो उसने भी उसे दोषी ठहराते हुए घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक आदिवासी महिला है। वह बारिश के दौरान अकेली सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बाइक से उसका पीछा किया और सुनसान मोड़ पर रास्ता रोककर उसे खेत के पास झाड़ियों में जबरदस्ती ले गया। महिला ने जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन मूसलधार बारिश में कोई सुनने वाला नहीं था।

लोणावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

वारदात के बाद जब वह किसी तरह घर पहुंची, तो पति ने न केवल उसका विश्वास तोड़ा, बल्कि उसे घर से निकालकर दूसरी बार मानसिक रूप से तोड़ दिया। मजबूरन महिला को अपनी मां के पास जाना पड़ा, जहां उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद 16 जुलाई को लोणावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई।

ये भी पढ़े: 15 दिन के शिशु का 70,000 रुपए में सौदा, 7 लोगों पर मामला दर्ज

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल्ल के निर्देश पर जांच तेज़ हुई। अपर पुलिस अधीक्षक रमेश चोपडे, उपविभागीय अधिकारी अमोल मांडवे, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर विशेष टीम गठित की। महिला की मदद से आरोपी का स्केच तैयार किया गया और फिर सीसीटीवी फुटेज की मदद से 17 जुलाई को आरोपी बाळू दत्तू शिर्के को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई न सिर्फ पीड़िता के लिए राहत बनी, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि अपराधी कितनी भी कोशिश करे, कानून से बच नहीं सकता।
इस केस में संवेदनशीलता का जो उदाहरण पुलिस टीम ने पेश किया, वह सराहनीय है। महिला को मानसिक सहारा देने से लेकर आरोपी को पकड़ने तक हर स्तर पर तत्परता दिखाई गई।

मामले की जांच जारी

फिलहाल, इस मामले की जांच महिला सहायक निरीक्षक विजया म्हेत्रे कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा दिलाई जाएगी। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि उस समाज का आइना है जो पीड़िता की बजाय अपराधी को बचाने की मानसिकता रखता है।

Physical abuse in heavy rain in pune accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Physical abuse
  • Pune Crime News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Weather: विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान

2

पुणे में दिल दहला देने वाला हादसा, 12 साल के बच्चे की लिफ्ट में फंसने से मौत

3

नकली बम से विस्फोट…आतंकवादी हमलों से निपटने की तैयारी! पुणे में पुलिस का मॉक ड्रिल

4

पुणे में TCS से 2,500 कर्मचारियों को जबरन इस्तीफे का दबाव? संगठन ने उठाई आवाज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.