अनन्या पांडे ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, बोलीं- महिलाओं के लिए आसान किया रास्ता

Ananya Panday Reaction: अनन्या पांडे ने कहा कि दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए रास्ता आसान बनाया है। अनन्या ने कहा कि दीपिका से उन्होंने सीखा कि एक लड़की अपनी बात मजबूती से रख सकती है।
Ananya Panday said that Deepika Padukone has paved the way for women in the industry
अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Ananya Panday On Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली और पावरफुल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी लगातार सफलता, क्रिटिकल सराहना और कल्चरल इम्पैक्ट ने उन्हें नंबर 1 हीरोइन का दर्जा दिलाया है। हाल ही में हुए एक पोल में भी उन्हें भारतीय सिनेमा की टॉप हीरोइन के तौर पर रैंक किया गया। अनन्या पांडे ने हाल ही में दीपिका पादुकोण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए नए रास्ते खोले हैं।

अनन्या के मुताबिक, दीपिका ने सिर्फ सुपरस्टार बनकर ही नहीं, बल्कि अपने फैसलों और प्रोफेशनल एप्रोच से भी एक मिसाल कायम की है। अनन्या पांडे ने कहा कि इंडस्ट्री में लंबे समय तक महिलाओं की महत्वाकांक्षा को गलत नजरिए से देखा जाता था। उन्होंने शेयर किया कि मैं बहुत एम्बिशियस हूं, लेकिन किसी को नीचे गिराकर आगे बढ़ना नहीं चाहती। मुझे पसंद है कि जिस तरह दीपिका ने अपने लिए बाउंड्रीज तय कीं और अपने चुनाव किए, उसने हम जैसी लड़कियों के लिए रास्ता आसान कर दिया।

गहराइयां के सेट पर मिला खास अनुभव

अनन्या ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि सिनेमा के जरिए महिलाएं समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। उनके मुताबिक, कलाकारों का असली प्रभाव उनके काम और सोच से झलकता है। अनन्या ने दीपिका के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी याद किया। दोनों ने फिल्म गहराइयां में साथ काम किया था। अनन्या ने बताया कि सेट पर दीपिका बेहद स्पष्ट थीं कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए क्या चाहिए और काम किस तरह से होना चाहिए।

आगे भी कायम रहेगा दबदबा

अनन्या पांडे ने कहा कि मैंने उन्हें देखकर सीखा कि एक लड़की के तौर पर आप अपनी बात मजबूती से रख सकती हैं। आप जो चाहती हैं, उसे मांग सकती हैं। दीपिका पादुकोण की ‘लार्जर-दैन-लाइफ’ मौजूदगी सिर्फ एक स्टार के रूप में नहीं, बल्कि एक रोल मॉडल के तौर पर भी महसूस की जाती है। आने वाले समय में वह ‘किंग’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स और निर्देशक Atlee के अगले वेंचर में नजर आएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com