-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- New Life To 12 Thousand Children In 5 Years Infant Department Of Sassoon Hospital Continuously Active
5 वर्षों में 12 हजार बच्चों को नया जीवन, ससून हॉस्पिटल का शिशु विभाग लगातार सक्रिय
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: अत्याधुनिक मशीनरी, बेस्ट योजना, समर्पित भावना से काम करने वाली नर्सेस, कर्मचारियों और डॉक्टरों की लगातार मेहनत से पिछले पांच वर्षों में 12 हजार बच्चों को नई संजीवनी मिली है। जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त करने वाला ससून हॉस्पिटल (Sassoon Hospital) का शिशु विभाग (Children Department) लगातार सक्रिय है। अपने बच्चों के पुर्नजन्म की खुशी माताओं के चेहरे पर देखकर संतोष मिलता है। यह राय ससून हॉस्पिटल के डीन डॉ. विनायक काले (Dean Dr. Vinayak Kale) ने व्यक्त की है।
फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज और उसके सीएसआर पार्टनर मुकुल माधव फाउंडेशन (Mukul Madhav Foundation) की सहायता से 2017 में ससून हॉस्पिटल के बालरोग विभाग में नवजात शिशु आईसीओ बनाया गया था। इस एनआईसीयू के पांच वर्ष पूरे हो चुके है। इसके उपलक्ष्य में विभाग की तरफ से सेलीब्रेशन किया गया। इस मौके पर कई अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। इस मौके पर मैनेजिंग ट्रस्टी रितू प्रकाश छाब्रिया, डॉ. अजय तावरे, डॉ. विजय जाधव, विभाग प्रमुख डॉ. आरती किणीकर, पुष्पा मारकड, फाउंडेशन की यास्मिन शेख, जीतेंद्र जाधव उपस्थित थे। एनआईसीयू के सभी डॉक्टर्स, नर्सेस ने इस कार्यक्रम की योजना बनाई थी। उपस्थित अभिभावकों ने सभी के प्रति आभार जताया। इन्हें ससून की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
प्रत्येक के योगदान से मिली सफलता
डॉ. किणीकर ने कहा कि कोई भी अच्छी चीज टीम वर्क की वजह से सफल होती है। प्रत्येक के योगदान के कारण हजारों बालकों को समक्ष बनाने में सफलता मिली है। ससून हॉस्पिटल के स्वास्थ्य सेवा पर लोगों का विश्वास दृढ़ होता है। इसकी खुशी है। महाराष्ट्र सरकार ने इस यूनिट को राज्य का सर्वोकृष्ट यूनिट के रूप में मान्यता दी है।
लेजर यूनिट वाला पहला सरकारी हॉस्पिटल
रितू छाब्रिया ने कहा कि एनआईसीयू के जरिए बालकों को सक्षम बनाने का आनंद है। दानदाताओं के सहयोग से नेत्र चिकित्सालय, डेंजल लेजर यूनिट की स्थापना की गई है। ससून लेजर यूनिट वाला पहला सरकारी हॉस्पिटल है। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों ने इस सेवा का लाभ उठाया। 50 से अधिक मरीजों को नए दांत लगाए गए। इसके अलावा आपातकालीन ट्रॉली बेड, बेड स्प्रेड वाली गद्दी, तकिए, ब्लैंकेट, चादर (सोलापुर चादर) और बहुत कुछ दान किया है। इसी तरह से अप्रैल 2918 में अत्याधुनिक लीवर ट्रांसप्लाटेशन यूनिट की स्थापना की गई है। इस तरह की स्थापना करने वाला यह पहला सरकारी यूनिट है।
New life to 12 thousand children in 5 years infant department of sassoon hospital continuously active
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













