Raj Kundra: किडनी दान की बात का मजाक उड़ाने वालों पर भड़के राज कुंद्रा, दिया करारा जवाब

Kidney Donation: प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने वाली राज कुंद्रा की बात का मजाक उड़ाने वालों को राज कुंद्रा ने करारा जवाब दिया है, उनके बयान को पीआर स्टंट कहकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा था।
Raj Kundra: किडनी दान की बात का मजाक उड़ाने वालों पर भड़के राज कुंद्रा, दिया करारा जवाब
राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोले- करुणा पीआर स्टंट नहीं होती
Published on
Updated on

StartFragment

Raj Kundra Reacts On Trolls: राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी 14 अगस्त को प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचे थे, लेकिन प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान राज कुंद्रा ने एक ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर खुद शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह गई। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को निशाने पर ले लिया गया। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के लिए अपनी किडनी दान करने की बात कही थी।

सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के बयान का जमकर मजाक उड़ाया गया। अब राज कुंद्रा की तरफ से उसपर रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं राज कुंद्रा ने उनका मजाक उड़ाने वाले लोगों को क्या कहा है।

ये भी पढ़ें- 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई वॉर 2, दो दिनों में किया 108 करोड़ का कारोबार

राज कुंद्रा ने दिया करारा जवाब

राज कुंद्रा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर उन लोगों को जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर उनके किडनी डोनेशन की बात का मजाक उड़ा रहे थे, उन्होंने लिखा, हम अजीब दुनिया में रहते हैं। जब कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना एक हिस्सा देने का फैसला करता है, तो उसे पीआर स्टंट कहकर मजाक उड़ाया जाता है। अगर करुणा एक स्टंट है तो दुनिया इसे और देखे, अगर मानवता एक रणनीति है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाएं।

किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, मुझे मीडिया या ट्रोल्स द्वारा मुझ पर लगाए गए लेबल से परिभाषित नहीं किया जा सकता, मेरा अतीत मेरे वर्तमान की चॉइस को खत्म नहीं कर सकता और मेरे वर्तमान में जो इरादे हैं वह आपके द्वारा नापे जाने के लिए नहीं हैं। लोगों को जज कम करो, लोगों की आलोचना कम करो, लोगों से प्यार करो, हो सकता है तुम भी किसी की जान बचा सको। राधे-राधे।

प्रेमानंद महाराज से राज कुंद्रा ने क्या कहा था

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा जब प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे, तो राज कुंद्रा ने कहा था, महाराज जी मेरी इच्छा है कि आप मेरी एक किडनी ले लीजिए। मैं आपको दान करना चाहता हूं। मैं आपकी तकलीफ जानता हूं। अगर मैं आपके काम आ सकूं तो मेरी किडनी आपका नाम। यह सुनकर शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह गई थी और इसी वीडियो पर लोगों ने उनको निशाने पर ले लिया था।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com