लाल किले से दहाड़े PM Modi, प्रधानमंत्री के हमले से थर्रा गया पूरा पाकिस्तान

PM Narendra Modi ने आज लाल किले से पूरी दुनिया के साथ पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश दे दिया है। पीएम मोदी ने भारत की सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी के विस्तार की जानकारी दी है।

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अंदाजा करवा दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने भारत के पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान पर भी निशाना साधा है। पीएम मोदी ने पूरे देश को कृष्ण जन्माष्टमी की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध के तौर तरीके बदल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत युद्ध के हर नए तौर तरीकों से निपटने के लिए समृद्ध है। हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को भारत की ताकत दिखा दी है। टेक्नोलॉजी की मदद से भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। पाकिस्तान के हमलों को हमारे देश के टेक्नोलॉजी और जांबाजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले 10 सालों में भारत की ताकत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com