-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Municipal Officials Are Neglecting The Problems Of Dhankawadi Sahakarnagar Due To The Election Preparation
Pune: धनकवडी क्षेत्र में नागरिक परेशान, मतदाता सूची अपडेट में उलझे अधिकारी
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune के धनकवडी-सहकारनगर और कोंढवा-येवलेवाड़ी में चुनावी तैयारियों में व्यस्त अधिकारियों ने नागरिक समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों में मनपा अधिकारियों के लिए भारी नाराजगी दिखी।

चुनावी काम (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर हर जगह मतदाता पंजीकरण, नाम की जांच और सूची को अपडेट करने का काम चल रहा है, लेकिन धनकवडी-सहकारनगर और कोंढवा-येवलेवाड़ी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों का सारा ध्यान केवल चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित होने के कारण इलाके की रोजमर्रा की नागरिक समस्याओं की पूरी तरह से अनदेखी हो रही है, इसे लेकर नागरिकों में गहरा असंतोष फैल गया है।
इन क्षेत्रों की कुछ सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें कई हफ्तों से बंद हैं। कुछ स्थानों पर खंभे होने के बावजूद लाइटें नहीं जलतीं, जिससे महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बाहर निकलना खतरनाक हो गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद क्षेत्रीय कार्यालयों से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
बारिश के बाद कई सड़कें खराब हो गई हैं और सड़कों पर बने गड्डों के कारण वाहन चालकों को जान हथेली पर रखकर सफर करनी पड़ रही है। कुछ क्षेत्रों में तो सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे नाली की बदबू घरों तक पहुंचती है।
सम्बंधित ख़बरें
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
मंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
नागरिकों का आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर इन सभी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। – ड्रेनेज लाइनें बार-बार जाम हो रही हैं और ओवरफ्लो कर रही हैं, जिससे गलियों में गंदगी फैल गई है। नागरिकों का कहना है कि नालों की सफाई का काम केवल कागजों पर ही हुआ है।
धनकवडी-सहकारनगर क्षेत्र के कात्रज-भारती विद्यापीठ इलाके की स्थिति बहुत खराब है। सड़को पर गड्ढे, नालियों की बदबू, अनियमित पानी सप्लाई की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया है और अब चुनाव कार्यक्रम के कारण यह समस्या और बड़ी हो गई है।
– सचिन जाधव, नागरिक
ये भी पढ़ें :- Sanjay Shirsat ने गुवाहाटी की दास्तान सुनाई, बोले – होटल की छत से कूदना चाहते थे कल्याणकर
ध्यान देने के निर्देश
चूंकि अंतिम मतदाता सूची जारी होने की तारीख नजदीक आ गई है इसलिए थोड़ी बहुत समस्याएं आई होंगी, लेकिन अगले दो दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा, जिससे आगे न कोई दिक्कत नहीं आएगी, साथ ही, जलापूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कर्मचारियों को मतदाता सूची का काम नहीं सौंपा जाता है, इसलिए, क्षेत्रीय में कार्यालय के सभी कर्मचारियों को अपने काम पर है ठीक से ध्यान देने के निर्देश दिए जाएंगे
– अरविंद माली, उपायुक्त (जोन 4)
Municipal officials are neglecting the problems of dhankawadi sahakarnagar due to the election preparation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














