Pune News: चंद्रकांत पाटिल का बयान – पडलकर की भाषा से सहमत नहीं, समर्थन नहीं करेंगे

कुछ दिनों पहले जत में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के नेता गोपीचंद पडलकर ने शरद पवार गुट के जयंत पाटिल पर जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल काफी तेज हो गई थी।
Chandrakant Patil
चंद्रकांत पाटिल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: हाल ही में जत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता और विधायक गोपीचंद पडलकर ने शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता और विधायक जयंत पाटिल को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।

इस बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर भाजपा नेता एवं मंत्री चंद्रकांत पाटिल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोपीचंद पडलकर के इस बयान का न तो मैंने और न ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, सदाभाऊ खोत समेत किसी भी नेता ने समर्थन किया है।

इस बीच बयान को लेकर हो रही आलोचना पर गोपीचंद पडलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी माता, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और बेटी पर लगातार टिप्पणी की जाती है, तब कोई सामने क्यों नहीं आता? उस समय सवाल उठाने वाले नेता फील्ड में क्यों नहीं उतरते? मंत्री पाटिल ने कहा कि मैं गोपीचंद पडलकर का समर्थन नहीं करता हूं। उन्हें ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए।

छात्रों की मांगों पर होगा विचार

राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आश्वासन दिया है कि शोध छात्रों की लंबित मांगों का मंत्रालय स्तर पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में संशोधक समन्वय क्रांति समिति के शिष्टमंडल ने रविवार को मंत्री पाटिल से मुलाकात की। पाटिल के आश्वासन के बाद समिति ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। सारथी, बार्टी, महाज्योति, अमृत और आर्टी जैसी संस्थाओं से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के मुद्दे पर शोध छात्र डेक्कन चौक पर आंदोलन कर रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com