Pune: लॉटरी नहीं, सीधी खरीद, म्हाडा ने 311 घरों की बिक्री शुरू की, जानिए कैसे करें आवेदन
MHADA ने पुणे, सांगली और सोलापुर में पीएम आवास योजना के तहत बचे 311 घरों को बिना लॉटरी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर बेचने का फैसला किया। इन घरों की कीमत 7 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
म्हाडा (सोर्स सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: म्हाडा के पुणे मंडल के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुणे, सांगली और सोलापुर के घर दो या उससे अधिक बार लॉटरी निकालने के बावजूद बिक नहीं पाए हैं। अब पुणे मंडल ने इन घरों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरित करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए शुक्रवार को विज्ञापन प्रकाशित किया गया। इच्छुक व्यक्ति बिना लॉटरी के पहले आवेदन करके घर खरीद सकेंगे। इन घरों की कीमतें 7 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए के बीच हैं। चूंकि आवेदकों को ओर से रिस्पांस नहीं मिल रहा है, इसलिए म्हाडा के कुछ घर खाली रहने का अनुपात बढ़ गया है।
महंगे घरों और अन्य कारणों से कई बार लॉटरी निकाले जाने पर भी घर न बिकने के कारण, आखिरकार महाडा के विभिन्न मंडलों के घरों की बिक्री अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
महाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
14 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 9 हजार को रोजगार-स्वरोजगार का अवसर
ये भी पढ़ें :- वन टाइम सेटलमेंट लाभ मांगना कानूनी अधिकार नहीं, कर्जदारों को हाई कोर्ट का बड़ा झटका, ठुकराई याचिका
नई योजना के जरिए 311 घरों को बेचने की नौबत
पुणे मंडल ने पुणे में म्हाळुंगे, शिरूर, चाकण, सोलापुर में करमाला और सांगती में मिरज के 311 खाली घरों की प्रथम प्राथमिकता बिक्री के लिए शुक्रवार को विज्ञापन प्रकाशित किया है। इच्छुक व्यक्ति महाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ‘बुक माय होम वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। वे सीधे पुणे मंडल के कार्यालय में कामकाजी घंटों के दौरान जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन इन घरों का वितरण बिना लॉटरी के किया जाएगा, फिर भी लॉटरी के लिए लागू पात्रता की कुछ शर्ते यहां भी लागू होंगी। ये घर बेहद कम इनकम ग्रुप (EWS) के लिए है, इसलिए आवेदकों की बार्षिक पारिवारिक इनकम तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
