-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Marigold Plant Company Defrauds Farmers In Pune
गेंदे के खराब पौधे देकर कंपनी की किसानों को ठगा, पीड़ितों ने कृषि विभाग से लगाई गुहार
- Written By: आकाश मसने
Pune News: पुणे में गेंदा पौधे बेचने वाली कंपनी पर 50 से अधिक किसानों से ठगी का आरोप। खराब पौधों से किसानों को भारी नुकसान, कृषि विभाग की कार्रवाई न होने से नाराजगी।

गेंदा फूल का खेत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Marigold Plant Scam News: पुणे में गेंदे के पौधे तैयार करने वाली एक कंपनी द्वारा किसानों को कथित तौर पर खराब पौधे बेच कर ठगी करने का मामला सामने आया है। यह ठगी की घटना पुणे जिले के हवेली, दौंड और पुरंदर तहसील के 50 से अधिक किसानों के साथ हुई है। जब पीड़ित किसानों ने इस धोखाधड़ी को लेकर मदद मांगी तो संबंधित कंपनी ने अपने हाथ खड़े कर दिए।
इस मामले में एक किसान ने हवेली तहसील कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, कृषि विभाग द्वारा पंचनामा करने के बावजूद, अभी तक किसानों को किसी प्रकार की मदद नहीं की गई है, जिससे वे भारी आर्थिक संकट में फंस गए हैं।
यह मामला तब उजागर हुआ जब विजय गणपत जवलकर और अन्य किसानों ने उरुली कांचन स्थित ग्रीन फिंगर्स सीडलिंग टेक्नोलॉजी नामक वितरक से पिंपलवंडी (तहसील जुन्नर) की विकास हाईटेक नर्सरी कंपनी के गेंदे के पौधे खरीदे थे।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
पौधों की नहीं हुई वृद्धि और बहुत कम आए फूल
वितरक ने इस कंपनी की ‘ऑरेंज प्राइम’ किस्म के गेंदे के पौधे हवेली, दौंड और पुरंदर के 58 किसानों को बेचे थे।
किसानों ने कड़ी मेहनत से अपने खेतों को तैयार किया, गोबर की खाद डाली, और टपक सिंचाई (ड्रिप इरिगेशन) की व्यवस्था कर आधुनिक तरीके से ‘ऑरेंज प्राइम’ गेंदे के पौधों की रोपाई की।
इस काम में किसानों के लाखों रुपए खर्च हुए। उन्होंने अच्छी फसल की उम्मीद में पौधों की पूरी देखभाल की और समय पर खाद और दवाएं भी दीं। लेकिन, पौधों की वृद्धि ठीक से नहीं हुई और उन पर बहुत कम फूल आए। इससे किसानों को कंपनी के पौधों पर शक हुआ।
किसानों नहीं मिली कोई आर्थिक मदद
किसानों ने तुरंत उरुली कांचन में उस वितरक से संपर्क किया, जिसने उन्हें पौधे बेचे थे। वितरक ने कंपनी के अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक कराई। कंपनी की एक टीम ने किसानों के खेतों का दौरा कर फसलों का निरीक्षण किया। इसके बाद जब किसानों ने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
इस बीच, किसान विजय जवलकर ने कृषि विभाग से शिकायत की। कृषि विभाग ने भी किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, यह पाया गया कि 28.66% पौधों का विकास कम हुआ था। कृषि विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के पौधों की गुणवत्ता वैसी नहीं थी जैसी बताई गई थी और वे बेचने लायक नहीं थे।
यह भी पढ़ें:- धारावीवासियों का हित नहीं अहित चाहते हैं बाबुराव माने, यूआरपी अध्यक्ष ननावरे ने लगाया गंभीर आरोप
रिपोर्ट के अनुसार किसानों को करीब 29% का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस रिपोर्ट के बावजूद, किसानों को अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है और न ही प्रशासन द्वारा संबंधित कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
किसानों को 29% नुकसान हुआ
हवेली तहसील के कृषि अधिकारी गणेश धस ने बताया कि 66 कृषि विभाग ने किसानों की फसलों का निरीक्षण किया है। यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया है कि किसानों को 29% का नुकसान हुआ है। सरकारी मानदंडों के अनुसार, केवल उन्हीं किसानों को मदद दी जाती है जिनका नुकसान 33% से अधिक होता है।
66 ये पौधे पिंपलगांव स्थित विकास
वितरक हरिविजय कांचन ने बताया कि हाईटेक नर्सरी से लाए थे। हवेली, दौंड और पुरंदर के किसानों को ये पौधे बेचे गए थे। चूंकि फूलों की बिक्री लायक पैदावार नहीं हुई, इसलिए किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि पाटिल ने किसानों के खेतों का दौरा किया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई रिपोर्ट नहीं दी, जिससे सभी किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं।
Marigold plant company defrauds farmers in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














