Maharashtra Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी
IMD Monsoon Alert Update: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आईएमडी ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में हाई अलर्ट (सौजन्य-एक्स)
Maharashtra Mosoon High Alert: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात बन गए है। आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले है। आईएमडी ने अगले 48 घंटे जरूरत न होने पर घर से न निकलने की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी ने अगले दो दिन तक मुंबई सहित कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही मराठवाड़ा और विदर्भ में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां इस सप्ताह के अंत में बारिश की तीव्रता घटकर ‘येलो अलर्ट’ में तब्दील हो सकती है।
इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
आईएमडी के अब तक के ताजा अपडेट के अनुसार बुलढाणा, अकोला, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली, यवतमाल और वाशिम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, ठाणे, सोलापुर, मुंबई में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, कोंकण क्षेत्र में नासिक, रायगढ़, पालघर, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति निर्माण हो गई है, जिससे जनजीवन बुरी तहर प्रभावित हो गया है।
पश्चिमी महाराष्ट्र में, कोल्हापुर के राधानगरी बांध ने भारी जल आवक के बाद भोगवती नदी में 11,500 क्यूसेक पानी छोड़ा, जिससे इस मौमस में पंचगंगा नदी पांचवीं बार खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। भूस्खलन के कारण कोल्हापुर-रत्नागिरी राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहा, जिससे यातायात बाधित रहा।
नदियों का बढ़ा जलस्तर
इसी तरह, चंदोली बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से वारणा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और कोल्हापुर के निचले इलाकों के गांवों को सतर्क कर दिया गया है। प्रमुख जलविद्युत उत्पादक जलाशय कोयना बांध ने मंगलवार को कोयना नदी में नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ना शुरू कर दिया है और सतारा जिले के कराड जैसे प्रमुख शहरों को नदियों के जल स्तर में संभावित वृद्धि के बारे में सतर्क कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – UP-बिहार में मौसम की बेरुखी तो दिल्ली में यमुना उफान पर, जारी रहेगा बारिश का कहर
कोंकण में, रायगढ़ जिले के रोहा तालुका में सोमवार को 160 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, और कुंडलिका और सावित्री नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। महाड और नागोठणे में भूस्खलन और गांवों के रास्तों में बाढ़ के कारण सड़क संपर्क बाधित हो गया है।
