Maharashtra Weather: विदर्भ में पारा 10°C से नीचे, गोंदिया सबसे ठंडा; पुणे-मराठवाड़ा में मौसम बिगड़ा
Maharashtra Weather Update: नागपुर और गोंदिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नागपुर का तापमान महाबलेश्वर से भी कम रहा पारा। मौसम विभाग ने विदर्भ में शीतलहर और पुणे में कोहरे का अलर्ट जारी किया।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र वेदर अपडेट (सौजन्य-IANS)
Coldwave in Maharashtra: नागपुर सिटी में सर्दी अपना कहर बरपा रही है। बीते 2 दिन तो सिटी का न्यूनतम तापमान 7 और 8 डिसे के बीच रहा लेकिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई जिससे ठंड भी कम महसूस हुई। गुरुवार को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिसे दर्ज किया जो औसत से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिसे दर्ज किया गया।
आश्चर्य की बात यह है कि हिल स्टेशन समझा जाने वाला राज्य का महाबलेश्वर से भी कूल ऑरेंज सिटी रही है। बीते 2 दिनों से नागपुर व गोंदिया का न्यूनतम तापमान महाबलेश्वर से भी कम दर्ज हुआ है। ऐसा लग रहा है हिल स्टेशन को भी ठंड के मामले में ऑरेंज सिटी ने पछाड़ दिया है।
बुधवार, 7 जनवरी को नागपुर का न्यूनतम तापमान 8.0 डिसे दर्ज किया गया था, जबकि महाबलेश्वर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिसे था। ऐसा ही गुरुवार को भी हुआ। नागपुर का न्यूनतम तापमान जहां 10.6 डिसे रहा वहीं महाबलेश्वर का 13.0 डिसे दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
14 तक ठंड का कहर
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी का मौसम 14 जनवरी तक कुछ इसी तरह का बना रहेगा। मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 28-29 डिसे और न्यूनतम तापमान के 12-13 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं का कहर भी बरकरार रह सकता है। गुरुवार को सुबह 11 बजे तक और शाम 5 बजे से ही मौसम में ठंडकता महसूस की गई।
राज्य में सबसे कम तापमान गोंदिया जिले में दर्ज किया गया है। गोंदिया का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस के करीब है। बताया गया है कि गोंदिया का तापमान लगातार दूसरे दिन राज्य में सबसे कम है। इसके साथ ही विदर्भ के कई जिलों में शीतलहर फैल गई है और ज़्यादातर जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।
यवतमाल में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उत्तर भारत में चल रही शीतलहर का असर अब विदर्भ पर भी पड़ गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक ठंड जारी रहेगी।
पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र
पुणे शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा रहने की संभावना है, और दिन भर आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि कम से कम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। सतारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर इलाकों में सुबह बूंदाबांदी होगी। धूप निकलने की वजह से दोपहर में तापमान बढ़ेगा और ठंड और गर्मी का मिला-जुला एहसास होगा।
यह भी पढ़ें – मैं PM बना तो…‘तर्री-पोहा विद देवाभाऊ’ में बिंदास बोले फडणवीस, कहा- विकास का ‘निबंध’ रोज लिखता हूं
उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ
उत्तर महाराष्ट्र में, नासिक, धुले, जलगांव, नंदुरबार और अहमदनगर इलाकों में ज़्यादा ठंड पड़ेगी और कम से कम तापमान 10 से 13 डिग्री तक गिरने की संभावना है। मराठवाड़ा, छत्रपति संभाजीनगर, बीड, लातूर, नांदेड़ और परभणी ज़िलों में मौसम सूखा रहेगा; हालांकि, सुबह कोहरा और रात में पाला महसूस होगा। विदर्भ में नागपुर, अमरावती, अकोला, वर्धा और चंद्रपुर इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
