Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: तेंदुआ हमला होते ही भड़कता जनाक्रोश, कानून-व्यवस्था की चुनौती

Maharashtra News: मंचर और आंबेगांव में तेंदुए के बढ़ते हमलों से पुलिस प्रशासन पर भारी दबाव है। वन विभाग की देरी और जनता के आक्रोश के बीच पुलिस कानून-व्यवस्था संभालने में जुटी है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 25, 2025 | 02:54 PM

तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Leopard Attack In Manchar: आंबेगांव तहसील के मंचर और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए के बढ़ते हमलों ने न केवल वन विभाग, बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए भी एक गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

जब भी तेंदुए के हमले में किसी की जान जाती है, तो संबंधित क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल तुरंत उग्र हो जाता है और आक्रोश में बदल जाता है। शोकाकुल परिवार और डरे हुए ग्रामीणों का गुस्सा अक्सर हिंसक प्रदर्शनों, सड़क जाम और नारेबाजी के रूप में फूटता है। ऐसी संवेदनशील स्थितियों को संभालना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए वर्तमान में ‘अग्नि परीक्षा’ साबित हो रहा है।

किसी अप्रिय घटना के बाद वन विभाग की टीम के पहुंचने या पंचनामा होने तक ग्रामीणों का सब्र टूट जाता है। इस देरी के कारण पैदा होने वाला असंतोष सीधे तौर पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर निकलता है। रिपोर्ट के अनुसार, शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों को कई बार अभद्र भाषा, धक्का-मुक्की और तीखे विरोध का सामना करना पड़ता है।

पुलिस कर्मियों पर भी बढ़ रहा मानसिक दबाव

पुलिस यहां एक सैंडविच की तरह काम कर रही है, जो एक तरफ वन विभाग की सुस्त प्रक्रिया और दूसरी तरफ जनता के भारी आक्रोश के बीच फंस जाती है, पुलिस को न केवल कानून का पालन कराना पड़ता है, बल्कि एक संवेदनशील मध्यस्थ की भूमिका भी निभानी पड़ती है।

तेंदुए के आतंक ने पुलिस के काम के घंटी और जिम्मेदारियों को कई गुना बढ़ा दिया है। नियमित अपराध नियंत्रण के अलावा, अब पुलिस बल को रात की गश्त (नाइट पेट्रोलिंग), धरना-प्रदर्शनों का प्रबंधन, प्रभावित परिवारों के साथ संवाद और चरिष्ठ अधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट भेजने जैसे कार्यों में पूरी रात जागना पड़ रहा है।

लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण पुलिस कर्मियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। संसाधनों की सीमित उपलब्धता और जनता की बढ़ती उम्मीदों के बीच पुलिस यंत्रणा खुद को कई बार असहाय महसूस करने लगी है।

समन्वय समाधान की आवश्यकता

स्थानीय उद्यमियों और लोगों का मानना है कि पुलिस अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभा रही है। मंचर के उद्यमी अजय घुले और लांडेवाडी के श्याम मुंजाल ने पुलिस के संयम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण ही कई बड़े हादसे टल पाए है।

ये भी पढ़ें :- PCMC Election से पहले राकांपा को बड़ा झटका, शेट्टी परिवार भाजपा में शामिल

हालांकि, जानकारों का यह भी कहना है कि जब तक पुलिस, वन विभाग और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित नहीं होता, तब तक यह तनाव कम नहीं होगा। यदि समय रहते तेंदुए के खतरे का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो भविष्य में प्रशासन और जनता के बीच का यह संघर्ष और भी हिसक रूप ले सकता है।

Leopard attacks ambegaon manchar police forest department crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 02:54 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर मनपा चुनाव: 2-4 नहीं, 37 सीटें मांगी, महाविकास आघाड़ी में बढ़ी टेंशन, सीट बंटवारे पर घमासान

2

मनपा चुनाव से पहले मनसे को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष सुमित खांबेकर शिंदे गुट में शामिल

3

PCMC Election से पहले राकांपा को बड़ा झटका, शेट्टी परिवार भाजपा में शामिल

4

नागपुर RTO में बड़ा बदलाव, अब 6 मिनट में मशीनों से होगी वाहन फिटनेस जांच, 54 ATC को मिली मंजूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.