-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Forest Department Arrests Three Leopard Poachers In Hingna Range
नागपुर में तेंदुए का शिकार, 3 गिरफ्तार, हिंगना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बूटीबोरी में खाल बरामद
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Leopard Poaching: हिंगना वन परिक्षेत्र में तेंदुआ शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने हथियार जब्त किए। कोर्ट ने 12 दिसंबर तक फॉरेस्ट कस्टडी में भेजा।

वन विभाग की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)
Hingna Forest Range: हिंगना वन परिक्षेत्र में नागपुर वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का शिकार करने वाले 3 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वर्धा वन विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। हिंगना के मौजा-भिवकुंड में तेंदुआ के शिकार की सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी एसजी कर्णासे और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उक्त ठिकाने का निरीक्षण किया।
मौजा-भिवकुंड में शिकार करने वाले पहले संदिग्ध को टीम ने ढूंढकर हिरासत में ले लिया। साथ ही शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। दूसरे संदिग्ध को वन विभाग ने जाल बिछाकर बूटीबोरी में दबोचा। वहीं तीसरा संदिग्ध देर रात भिवापुर तहसील के मौजा-खंडालझरी से पकड़ा गया।
आरोपियों को 12 तक फॉरेस्ट कस्टडी
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 12 दिसंबर तक फॉरेस्ट कस्टडी में भेज दिया है। उप वन सरंक्षक डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक यश सुमेरकुमार काले, हिंगना की वन परिक्षेत्र अधिकारी शीतल कर्णासे, वन रक्षक आनंद तिडके, लता मांढलकर, प्रीति नेवारे समेत अन्य फील्ड स्टाफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
गोंदिया में अजब-गजब मामला: खेत में मिले दो शावकों को बिल्ली समझ घर लाया किसान, सच सामने आते ही उड़े होश!
वन्यजीव तस्करों को 2 दिन कस्टडी, तेंदुआ की खाल भी हुई थी बरामद
डब्ल्यूसीसीबी द्वारा वन विभाग को बूटीबोरी में तेंदुआ की खाल की तस्करी किए जाने की गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर बूटीबोरी में जाल बिछाकर 4 आरोपियों को तेंदुआ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को तस्करों को प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 2 दिन की फॉरेस्ट कस्टडी में रखने के आदेश दिया।
यह भी पढ़ें – Winter Session: नागपुर स्कूल वैन हादसे में RTO निलंबित, परिवहन मंत्री सरनाईक की घोषणा, मानी गलती
नागपुर वन विभाग और डब्ल्यूसीसीबी पिछले 2 दिनों से तस्करी में शामिल आरोपियों पर नजर रख रहे थे। जाल बिछाकर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक मनोज धनविजय, डब्ल्यूसीसीबी टीम, बूटीबोरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद वाडे, वनपाल एलएन माहुरे, महादेव मुंडे, गणेश जाधव, शिवराज बरडे, गजानन गरके, अजय धुर्वे, प्रशिक पाटिल समेत अन्य कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आगे की जांच एसीएफ धनविजय कर करे हैं।
जब्त किए गए वन्यजीवों के अंग
वन विभाग ने तस्करों से तेंदुआ की खाल, चीतल के पैर, काले हिरण के सींग, काले हिरण की खाल, मोर के पैर, खोपड़ी के साथ चीतल के सींग, कछुआ का खोल, बंदर की खोपड़ी, चील की खोपड़ी और हड्डियां, जंगली सुअर का दांत, बाघ के दांत समेत अन्य वन्यजीवों के अंग जब्त किए हैं।
Nagpur forest department arrests three leopard poachers in hingna range
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 दिन में होगा बड़ा फैसला! होर्मुज को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- ईरान रास्ता खोलने को तैयार
Aug 06, 2026 | 08:49 AMNavabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
Aug 06, 2026 | 08:41 AMमुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
Aug 06, 2026 | 08:32 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
Aug 06, 2026 | 08:30 AMJPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
Aug 06, 2026 | 08:27 AMRTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
Aug 06, 2026 | 08:20 AMनितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
Aug 06, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














