Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PCMC Election से पहले राकांपा को बड़ा झटका, शेट्टी परिवार भाजपा में शामिल

Maharashtra News: पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। अजीत पवार के करीबी माने जाने वाले शेट्टी परिवार सहित कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 25, 2025 | 02:36 PM

महेश लाडंगे (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका चुनाव की आहट के साथ ही शहर में दलबदल की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गढ़ में सेंध लगाते हुए भाजपा विधायक महेश लांडगे ने एक बड़ा राजनीतिक पलटवार किया है।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेहद करीबी माने जाने वाले शेट्टी परिवार सहित शहर के पांच दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जिससे राकांपा को शहर में तगड़ा झटका लगा है।

इस मौके पर विधान परिषद विधायक अमित गोरखे, शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, दक्षिण भारत आघाडी के प्रमुख राजेश पिल्ले, महासचिव शीतल शिंदे, पूर्व उपमहापौर तुषार हिंगे सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

शेट्टी का भाजपा प्रवेश

आकुर्डी-कालभोरनगर संभाग में दबदबा रखने वाले होटल व्यवसायी संगठन के नेता उल्लास शेट्टी और प्रसाद शेट्टी विधायक लांडगे के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। गौरतलब है कि उल्लास शेट्टी के भाई जगदीश शेट्टी राजनीति और व्यापार जगत का बड़ा चेहरा हैं और उन्हें अजीत पवार का कट्टर समर्थक माना जाता है। शेट्टी परिवार के इस कदम से राकांपा की जमीनी पकड़ कमजोर होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए कई पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल हो रहे हैं, हमने पिंपरी-चिंचवड में शत-प्रतिशत भाजपा’ का संकल्प लिया है और – हम शहर के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
– महेश लांडगे, विधायक, भाजपा

ये भी पढ़ें :- Pune: स्मार्ट सिटी के दावे खोखले? प्रभाग 13 में पानी-बिजली तक को तरसते लोग

बाबर परिवार और राहुल कलाटे का साथ

इसके साथ ही दिवगत सासद गजानन बाबर के भाई और पूर्व नगरसेवक प्रकाश बाबर पूर्व नगरसेविका शारदा बाबर, अमित बाबर और ऐश्वर्या बाबर ने भी भाजपा का झंडा थाम लिया। इसके अलावा, अनुराधा गोफणे, सामाजिक कार्यकर्ता देवीदास गोफणे, अमित बाबर और महेश सहकारी बैंक के अजय लाडंगे, महेश काटे भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Bjp defection ncp stronghold pimpri chinchwad election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 02:36 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Pune: स्मार्ट सिटी के दावे खोखले? प्रभाग 13 में पानी-बिजली तक को तरसते लोग

2

Pune में नामांकन शुरू, ‘आप’ के उम्मीदवार ने दाखिल किया पहला पर्चा

3

कांग्रेस-NCP के ‘हृदय मिलन’ की अटकलें हुईं तेज ! चुनाव से पहले मविआ का हिस्सा बनेंगे अजित पवार

4

Pune: एक साइन से निगल ली 40 एकड;ऑफिस बॉय के हस्ताक्षर, घोटाले में चौंकानेवाला खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.