Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव से पहले मनसे को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष सुमित खांबेकर शिंदे गुट में शामिल

Municipal Corporation Elections: संभाजीनगर मनपा चुनाव से पहले मनसे को बड़ा झटका लगा है। जिलाध्यक्ष सुमित खांबेकर शिंदे गुट में शामिल हुए, जबकि शहर अध्यक्ष आशीष सुरडकर कार्यकर्ताओं संग भाजपा में गए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Dec 25, 2025 | 02:47 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Politics News: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव को लकर शहर की राजनीति में आये दिन बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। एक तरफ बुधवार को यूबिटी और मनसे ने गठबंधन किया।

वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को यहां तगड़ा झटका लगा है। छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी के निष्ठावान और सक्रिय पदाधिकारी रहे जिलाध्यक्ष सुमित खांबेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में प्रवेश कर लिया है।

शहर व जिले में सुमित खांबेकर लंबे समय से राज ठाकरे के करीबी माने जाते थे और संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही है। बता दें कि मनपा चुनाव के समय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को शहर में एक और बड़ा झटका लगा है।

सम्बंधित ख़बरें

लोकल देखने का सपना रह गया अधूरा! मुलुंड हादसे में यूपी के ग्राम प्रधान रामधनी यादव की गई जान

3 वर्षों से कन्यादान योजना ठप, एक भी जोड़े को नहीं मिला लाभ; 10 जोड़ों की अनिवार्य शर्त बनी बड़ी बाधा

निसर्ग बिल्डर्स पर अकोला मनपा ने कसा शिकंजा, 2.58 लाख का टैक्स बकाया होने पर संपत्ति सील

कास्ट्राईब और संविधान परिवार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; यूजीसी के नए नियमों का समर्थन

मनसे के शहर अध्यक्ष आशीष सुरडकर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उनके साथ गजानन गौड़ा पाटील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी मनसे से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है।

भाजपा में प्रवेश के बाद आशीष सुरडकर ने कहा कि पार्टी की कार्यपद्धति, स्पष्ट विचारधारा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विकास और संगठनात्मक मजबूती के साथ काम करने वाली पार्टी है, जिससे जुड़कर वे शहर के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। मनसे के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक साथ बाहर जाने से शहर में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक हलकों में इसे मनसे के लिए गंभीर नुकसान माना जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया स्वागत

उनके शिवसेना में शामिल होने से मनसे की संगठनात्मक मजबूती को झटका लगा है, जबकि शिंदे गुट की ताकत मराठवाड़ा में और बढ़ी है, पार्टी प्रवेश के दौरान शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि सुमित खांबेकर के आने से छत्रपति संभाजीनगर जिले में शिवसेना की पकड़ और मजबूत होगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा, सुमित खांबेकर ने इस मौके पर कहा कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें:-जायकवाड़ी–फारोला मार्ग पर चार पंप बंद, चुनावी माहौल में शहर प्यासा; पानी संकट गहराया

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में शिवसेना के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा इस घटनाक्रम के बाद मराठवाड़ा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में अन्य नेताओं के भी दल बदलने की अटकलें लगाई जा रही है।

Chhatrapati sambhajinagar manpa election mns leaders join bjp shiv sena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 02:47 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.