- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Kirit Somaiya Met Governor Bhagat Singh Koshyari And Pleaded For Pune Incident
किरीट सोमैया ने पुणे की घटना को लेकर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात कर कार्रवाई की लगाई गुहार
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Former MP Kirit Somaiya) पर पुणे (Pune) में हुए हमले का मामला और अधिक तूल पकड़ सकता है। हमले के सभी आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, लेकिन बीजेपी (BJP) इससे संतुष्ट नहीं है। पूर्व सांसद सोमैया ने मंगलवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात कर हमले के लिए जिम्मेदार शिवसेना (Shiv Sena) के बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है।
दूसरी तरफ, पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुणे पुलिस कमिश्नर (Pune Police Commissioner) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल की तरफ से कमिश्नर को बताया गया कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। महापौर ने यह भी कहा है कि सोमैया को जल्द ही पुणे आने का निमंत्रण दिया जाएगा। जिस स्थान पर उन्हें धकेला गया, उन्ही सीढ़ियों पर उनका सम्मान किया जाएगा।
Governor Maharashtra Bhagat Singh Koshyari ji expressed concern on Pune Incident, says it is not healthy for Democracy. Assured Us he will talk to Maharashtra Home Minister & will call for detail Report @BJP4India @BJP4Maharashtra pic.twitter.com/io2OWRhv7x — Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) February 8, 2022
पुणे में हुआ हमला
पिछले दिनों भाजपा नेता कोविड अस्पातल में कथित रुप से हुए घोटाले के सिलसिले में पुणे महानगरपालिका में शिकायत दर्ज कराने गए थे। जब वे महानगरपालिका की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे तभी उन पर हमला हुआ था। सोमैया का आरोप है कि उनकी हत्या की कोशिश की गयी थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता संजय राउत को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शिवसेना के संजय मोरे, किरण साली, सूरज लोखंडे, चंदन सालुंके, आकाश शिंदे, रूपेश पवार, राजेंद्र शिंदे और सनी ग्वाटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सभी आरोपियों ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
‘धर्म के नाम पर खुले में कत्ल बर्दाश्त नहीं’, बकरीद को लेकर किरीट सोमैया ने मुंबई मेयर को लिखा पत्र
NEET पेपर लीक का पुणे कनेक्शन: NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार, CBI ले गई दिल्ली
गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें पुणे में हुए हमले के संदर्भ में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सोमैया ने कहा कि इस संदर्भ में हम जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य में शिवसेना के गुंडागर्दी की जानकारी देंगे।
शुक्रवार को सत्कार
पुणे भाजपा की तरफ से कहा गया है कि पूर्व सांसद किरीट सोमैया को 11 फरवरी शुक्रवार को पुणे आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें जिन सीढ़ियों पर से धकेला गया, वहीं पर उनका सत्कार किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।
Kirit somaiya met governor bhagat singh koshyari and pleaded for pune incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














