भीषण गर्मी में 'हुडी' पहनने की गलती... और बेनकाब हो गई कातिल मंगेतर! केतन अग्रवाल हत्याकांड का ऐसे खुला राज

Ketan Agarwal Murder Mystery: पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का पर्दाफाश हुआ है। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी की एक गलती ने उनकी साजिश से पर्दा उठा दिया है।
How Hoodie Exposed Ketan Agarwal Murder Mystery
केतन अग्रवाल, आरोपी मंगेतर सिया गाेयल व उसका प्रेमी चेतन चौधरी
Updated on

How Hoodie Exposed Ketan Agarwal Murder Mystery: पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर 18 जून को हुई 26 वर्षीय युवा व्यवसायी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसे एक ट्रेकिंग हादसा माना जा रहा था, वह ठंडे दिमाग से रची गई हत्या की एक खौफनाक साजिश निकली। केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल ने ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया था।

केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में बड़े धूमधाम से होने वाली थी। केतन के पिता विशाल रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी है। दोनों रसूखदार व्यापारिक परिवारों में शादी की तैयारियां बेहद शाही स्तर पर चल रही थीं। विवाह समारोह के लिए राजस्थान का प्रसिद्ध जोधपुर पैलेस बुक किया जा चुका था। मेहमानों को आयोजन स्थल तक लाने और ले जाने के लिए दो चार्टर्ड प्लेन बुक कर लिए गए थे। दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था, लेकिन सिया के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।

मंगेतर सिया गाेयल ने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को दिया धक्का

पुणे एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार सिया गोयल ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसके प्री-बर्थडे का बहाना चुना। 18 जून की सुबह सिया अपना जन्मदिन मनाने के बहाने केतन को लेकर लोहगढ़ किले पर पहुंची थी। सुबह के वक्त दोनों किले की सैर कर रहे थे और मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे। इसी दौरान, सिया ने केतन को खाई के बिल्कुल किनारे पर खड़े होकर फोटो के लिए पोज देने को कहा। जैसे ही केतन का ध्यान भटका, उन्हें पीछे से जोरदार धक्का दे दिया गया, जिससे वे सीधे गहरी घाटी में जा गिरे। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद सिया ने वहां मौजूद अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए जोर-जोर से रोना और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया, ताकि पुलिस इसे पैर फिसलने से हुआ हादसा मान ले।

जून की भीषण गर्मी में 'हुडी' ने खोला राज

पुणे पुलिस ने जब लोहगढ़ किले और उसके आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक सुराग हाथ लगा। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो जून की इस भीषण गर्मी के बावजूद हुडी (लंबी आस्तीन वाली टोपीदार जैकेट) पहने हुए था और लगातार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था।

How Hoodie Exposed Ketan Agarwal Murder Mystery
भीषण गर्मी में हुडी पहने घूम रहा संदिग्ध (सोर्स: सोशल मीडिया)

संदेह गहराने पर जब पुलिस ने सिया गोयल के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और डिजिटल चैट्स खंगाले, तो कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध युवक कोई और नहीं, बल्कि सिया का प्रेमी चेतन चौधरी था, जिसे सिया ने साजिश के तहत पुणे के कोंढवा इलाके से वहां बुलाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के बुक हो चुके थे दो विमान

बता दें कि केतन अग्रवाल एक बड़े कारोबारी परिवार से थे। उनकी शादी नवंबर के महीने में राजस्थान के जयपुर में बेहद भव्य तरीके से होने वाली थी। शादी की तैयारियां फाइनल स्टेज में थीं और दोनों परिवारों में खुशी की लहर थी। यहां तक कि केतन के परिवार ने शादी के लिए दो विमान तक बुक कर रखे थे।

इसी बीच केतन अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर उसके और कुछ दोस्तों के साथ लोहगढ़ ट्रेकिंग के लिए गए। किसी ने नहीं सोचा था कि यह ट्रिप शादी की तैयारियों के बजाय मौत और साजिश की जांच का कारण बन जाएगी। अब पुलिस की जांच में सामने आ रहे तथ्य इस पूरे मामले को रहस्यमयी बना रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com