Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर स्वच्छता मिशन: भारी मात्रा में कचरा निकालने वालों के लिए तकनीक प्रदर्शनी, महापौर ने की सहयोग की अपील

Nagpur Swachh Survekshan: नागपुर में स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए मनपा और MPCB ने बड़े स्तर पर कचरा उत्पादकों के लिए कार्यशाला आयोजित की। शहर में कचरा प्रबंधन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 24, 2026 | 02:01 PM

नागपुर मनपा, कचरा प्रबंधन,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Swachh Bharat Mission: नागपुर स्वच्छ भारत अभियान में शहर की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। महानगरपालिका और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के संयुक्त तत्वावधान में शहर में भारी मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वालों के लिए एक विशेष ‘बल्क वेस्ट जनरेटर’ कार्यशाला और तकनीक प्रदर्शनी का आयोजन वनामती के वसंतराव नाईक स्मृति सभागृह में किया गया। अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और नागरिकों से इसमें सकारात्मक सहयोग की अपील की।

100 किलो से अधिक कचरा पैदा करने वालों के लिए नए नियम

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए ठोस कचरा प्रबंधन-2026 के नियमों के तहत 100 किलो से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों जैसे अस्पताल, मॉल, मंगल कार्यालय और हाउसिंग सोसाइटियों के लिए अब कचरे को उसके स्रोत पर ही अलग-अलग करना अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रशिक्षक और स्थानीय स्वशासन संस्था के निदेशक जयंत पाठक ने बताया कि इन बड़े कचरा उत्पादकों को अब संबंधित वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगा। कार्यशाला में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से इन संस्थानों के प्रतिनिधियों को नए कानून के प्रावधानों, उनकी जिम्मेदारियों और नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली दंडात्मक कार्रवाई के बारे में जागरूक किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना

नागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत

मुंबई में झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 नए क्लस्टर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार

अमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश

कचरा प्रबंधन के लिए लॉन्च होगा नया एप

महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि जनभागीदारी के बिना शहर की स्वच्छता का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों को शुरुआत में प्यार से समझाया जाए, लेकिन बार-बार कानून तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए, आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने सिटी को कचरा मुक्त शहर बनाने का संकल्प लेते हुए एक नई तकनीकी पहल की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट

उन्होंने बताया कि लोगों को कचरा निस्तारण की पूरी जानकारी देने के लिए मनपा द्वारा एक विशेष एप तैयार किया जाएगा। इस एप के माध्यम से नागरिकों को घर आने वाले कचरा संकलन वाहन के आने की पूर्व सूचना, गाड़ी का नंबर और कचरा उठाने वाले कर्मचारी का संपर्क नंबर मिल सकेगा।

Strict waste management rules to improve nagpur swachh survekshan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 02:01 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Nagpur News
  • Solid Waste Management

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.