जेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
Pune Hospital News: जेजुरी-बेलसर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल वारकरियों से मिलने पुणे के डीएम जितेंद्र डुडी ससून अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
- Written By: रूपम सिंह
डीएम जितेंद्र डुडी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pune Jejuri Road Acciden: संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग पर सासवड़-जेजुरी मार्ग के जेजुरी-बेलसर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल वारकरियों का उपचार सोमवार को पुणे के ससून अस्पताल में जारी रहा। हादसे की सूचना मिलते ही पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानकर चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली।
इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए
जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश
जितेंद्र डुडी ने चिकित्सकों को प्रत्येक घायल की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना के बाद किए गए राहत एवं उपचार कार्यों की जानकारी भी ली और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि मरीजों को समय पर आवश्यक सहायता मिलती रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
चंद्रपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, 82% से अधिक प्रपत्र वितरित, 63 बीएलओ सम्मानित
यवतमाल में 7.60 लाख हेक्टेयर फसल पर दोबारा बुवाई का संकट, किसान बारिश का इंतजार कर रहे
खड़कवासला बांध किनारे कथित अवैध निर्माण की जांच शुरू, तहसीलदार ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
प्रशासन ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और उनके इलाज की नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- खड़कवासला बांध किनारे कथित अवैध निर्माण की जांच शुरू, तहसीलदार ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
अस्पताल निरीक्षण के दौरान उपविभागीय अधिकारी विठ्ठल जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विठ्ठल बनोटे तथा ससून अस्पताल के चिकित्सा उपअधीक्षक डॉ. सोमनाथ खेडकर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार और राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी को दी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
