Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश

Nagpur Monsoon Preparedness: भारी बारिश की चेतावनी के बीच महापौर नीता ठाकरे ने गटर-नालों व सार्वजनिक कुओं की सफाई जल्द पूरी करने और OCW की खुदाई वाले रास्तों को तुरंत समतल करने के निर्देश दिए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 14, 2026 | 03:43 PM

नागपुर, मानसून तैयारी, महापौर नीता ठाकरे,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Monsoon Preparedness Nita Thakre: बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से भले ही बारिश गायब हो, लेकिन निकट भविष्य में झमाझम बारिश की मौसम विभाग द्वारा मिली चेतावनी को देखते हुए नागपुर मानसून के दौरान नागरिकों को जलभराव और गंदगी जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए गटर लाइन, नालों और सभी सार्वजनिक कुओं की सफाई का काम तत्काल पूरा करने के सख्त निर्देश महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ओसीडब्ल्यू द्वारा खुदाई किए गए स्थानों का जल्द से जल्द समतल करने के भी आदेश दिए हैं।

कामगारनगर के अतिक्रमण पर सख्ती

बैठक की शुरुआत में महापौर ने नेहरूनगर जोन के कार्यों का जायजा लिया, जहां जोन सभापति आसिफ शेख और स्थानीय नगरसेवकों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। मुख्य रूप से नाले-गटर की सफाई, अतिक्रमण और मैदानों, स्कूलों व सड़कों पर फेंके जाने वाले कचरे के मुद्दे पर गहन चर्चा हुई।

नगरसेवकों ने कामगारनगर में नालों पर स्थित मनपा की जगह पर एक बैग बनाने वाली कंपनी द्वारा किए गए अतिक्रमण का गंभीर मुद्दा उठाया। कंपनी द्वारा नाले में कचरा डालने से बारिश का पानी आसपास के इलाकों में घुस जाता है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी होती है।

सम्बंधित ख़बरें

जेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

चंद्रपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, 82% से अधिक प्रपत्र वितरित, 63 बीएलओ सम्मानित

यवतमाल में 7.60 लाख हेक्टेयर फसल पर दोबारा बुवाई का संकट, किसान बारिश का इंतजार कर रहे

खड़कवासला बांध किनारे कथित अवैध निर्माण की जांच शुरू, तहसीलदार ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

इस पर एनडीएस के माध्यम से संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाने और नोटिस जारी कर एनआईटी व मनपा द्वारा संयक्त कार्रवाई करने के सख्त निर्देश भी दिए गए। भूजल प्रदूषण रोकने और सड़कों के सुधार पर जोर बैठक में सी एंड डी कचरा उठाने के साथ-साथ मानसून के बाद सभी कुओं की सफाई करने के निर्देश दिए गए, विशेष रूप से शिव मंदिर और जी. एम. बनातवाला स्कूल के कुओं की तत्काल सफाई करने को कहा गया है।

महापौर ने आसीनगर जोन कार्यालय में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग योजना लागू करने के भी निर्देश दिए। गटर का पानी कुओं में जाकर भूजल को दूषित न करे, इसके लिए तत्काल उपाययोजना करने को कहा गया है।

ओसीडब्ल्यू को निर्देश दिया गया है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सीमेंट की सड़कों का तत्काल भराव करें और चैंबर्स की सफाई सुनिश्चित करें। पीली नदी पर स्थित एसटीपी के स्वयंचलित दरवाजों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों की सूची तत्काल नगरसेवकों को उपलब्ध कराई जाए। मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सफाई कर्मचारियो की एक ‘आपातकालीन टीम गठित करने को कहा गया है।

प्रभाग समिति के माध्यम से नगरसेवकों को विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए महापौर ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अन्य विभागों के कर्मचारियों में फेरबदल किया जाएगा।

एजी और बीवीजी को एग्रीमेंट पालन की हिदायत

एजी और बीवीजी कंपनियों को एग्रीमेंट के अनुसार काम करने की हिदायत दी गई। जोन सभापति शेख ने कहा कि गीले और सूखे कचरे का उचित वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा मैदानों और स्कूलों के पास कचरा न डाला जाए।

यह भी पढ़ें:-अकोला विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप; हाई कोर्ट सख्त, चुनाव अधिकारी को रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश

नागपुर शहर में कचरे के ‘ब्लैक स्पॉट्स’ खत्म करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, कचरा उठाने वाली गाड़ियों की प्रतिदिन फिटनेस जांच करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि गाड़ियां हर घर तक पहुंचे।

Mayor monsoon preparedness drain cleaning waterlogging orders nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 03:43 PM

Topics:  

  • Cleaning of Drains
  • Maharashtra News
  • Monsoon News
  • Municipal Corporation
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.