-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- India To Make Data Publicly Available To Astronomers Of The World
विज्ञान : दुनिया में खगोलविदों के लिए सार्वजनिक रूप से डेटा उपलब्ध कराएगा भारत
- Written By: दिपक.पांडे

– शैलेंद्र सिंह
पुणे : पुणे नॉलेज क्लस्टर (Pune Knowledge Cluster) (पीकेसी) का मिशन, रोमांचक विज्ञान (Exciting Science) ऐवन्यूज़ को नागरिकों (Citizens) तक लाना और खगोल शास्त्र के सभी मिशन (Missions) को सफल बनाना है। अपने इस लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए आगामी विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के दिन एक सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉमी प्रोग्राम ‘वन मिलियन गैलेक्सीज़’ (One Million Galaxies) शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य खगोलविदों द्वारा एकत्र किए गए विशाल मात्रा में डेटा की जांच करने की कठिनाई को दूर करने के लिए नागरिकों को शामिल करना है।
पीकेसी के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रो अजीत केंभवी ने दै. नवभारत को बताया कि यह कार्यक्रम रुचि रखने वाले लोगों को जिनके पास खगोल विज्ञान में कोई प्रशिक्षण नहीं है, उन्हें सक्षम बनाता है। वे आकाशगंगाओं में विशेषताओं (फीचर्स) को खोजने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए नागरिकों को केवल एक बुनियादी कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन और सेल फोन डेटा पैकेज के माध्यम से उपलब्ध एक उचित इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। आवश्यक प्रशिक्षण एक वीडियो लिंक पर शॉर्ट ट्रेनिंग सेशन के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद व्यक्ति अपने घर से भी आराम से कुछ ही घंटो में आकाशगंगाओं की जांच कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
दुनिया के लिए भारत द्वारा महत्वपूर्ण योगदान
समर्पित प्रतिभागियों के साथ, पीकेसी को कुछ महीनों में एक मिलियन आकाशगंगाओं के एटलस का निर्माण करने की उम्मीद है। कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली पीकेसी की डॉ. दिशा सावंत ने बताया कि यह डेटा दुनिया भर में खगोलविदों और अन्य लोगों द्वारा उपयोग के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, जो भारत द्वारा एक महत्वपूर्ण योगदान होगा, खास बात यह कि इसे इसके नागरिकों ने संभव बनाया है।
चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान के लिए पीकेसी की स्थापना
पीकेसी की स्थापना भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग करते हुए, नए माध्यमों के जरिये क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान करने के लिए अकादमिक, अनुसंधान और विकास संस्थानों और पुणे के उद्योग को एक साथ लाना है। सिटीजन साइंस खगोलीय परियोजनाओं के लिए इंटरैक्टिव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिनमें से पहली बार एक मिलियन आकाशगंगाएं होंगी। इसको शौकिया खगोलविदों, कॉलेज के छात्रों, गृहिणियों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों की मदद से पायलट प्रोजेक्ट विकसित और परीक्षण के बाद लॉन्च किया गया था।
दृष्टिबाधित लोग भी खगोलीय कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे
टीम दृष्टिबाधित लोगों के लिए खगोल विज्ञान का एक कार्यक्रम भी विकसित कर रही है जो खगोलीय वस्तुओं के 3 डी मॉडल और ध्वनि (सोनीफिकेशन) में परिवर्तित दृश्य डेटा का उपयोग करेगा ताकि आकाश के चमत्कार उन लोगों के लिए सुलभ हो सके जो उन्हें अपनी आंखों से नहीं देख सकते। ऐसे छात्र भी सोनिफिकेशन का उपयोग करके नागरिक विज्ञान खगोलीय कार्यक्रमों में भाग लेने में सक्षम होंगे। पीकेसी की मुख्य संचालन अधिकारी डॉ. प्रिया नागराज ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रयोगशालाओं में किए गए विज्ञान को बड़े समुदाय के लिए अधिक सुलभ बनाने में सहायक होगा। डॉ. नागराज ने बताया कि उन्होंने खगोल विज्ञान के साथ शुरुआत की है, लेकिन आगे कई अन्य प्रकार के वैज्ञानिक डेटा के लिए इस कार्यक्रम को लागू करने की प्लानिंग है।
India to make data publicly available to astronomers of the world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













