-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- In The Pune Municipal Council Nagar Panchayat Elections The Bjp Has Entrusted The Leadership To Union Minister Murli Dhar Mohol
Pune में स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी, भाजपा संगठित रणनीति के साथ मैदान में
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Nikaay Chunaav: पुणे नगर परिषद-नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने कमान मुरलीधर मोहोल को सौंपी और उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन चरणों में नाम तय किए जाएंगे।

मुरलीधर मोहोल (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: नगर परिषद, नगर पंचायत चुनावों की सरगर्मी अब और तेज हो चुकी है। महाराष्ट्र की सियासत में जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना (शिंदे गुट) अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रणनीतिक तौर पर बढ़ते बनाते हुए बड़ा दांव चलना शुरू कर दिया है।
भाजपा ने इस बार पुणे जिले की नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की कमान केंद्रीय मंत्री और सांसद मुरलीधर मोहोल को सौंपी है। शनिवार को एनसीपी के नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर बैठक की थी।
साथ ही कई नए चेहरों को पार्टी में शामिल भी किया। इसी बीच भाजपा ने भी अपने स्तर पर संगठन को सक्रिय करते हुए चुनावी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने पुणे जिले में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवार चयन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
केंद्रीय राज्य मंत्री मोहोल लेंगे इंटरव्यू
अजित पवार ने जल्द साक्षात्कार कर उम्मीदवारों का नाम फाइल करने की बात कही है। भाजपा ने पहले ही इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। अब तक हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके बाद अब भाजपा की ओर से इन इच्छुक उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो गया है। इन इंटरव्यू में स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल उपस्थित रहेंगे।
पुणे जिले में कुल 14 नगरपालिका और 3 नगर पंचायत आती हैं। इन सभी स्थानों पर भाजपा अपना संगठन मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बना रही है। इसी के तहत हाल ही में मोहोल ने वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय विधायकों, पूर्व विधायकों और दोनों जिलाध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में उम्मीदवार चयन, प्रचार योजना और संगठनात्मक तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई।
उम्मीदवार चयन और स्थानीय समीकरण महत्वपूर्ण
इंटरव्यू में दो जिलाध्यक्षों के अलावा भाजपा विधायक राहुल कुल, महेश लांडगे, पूर्व विधायक संग्राम थोपटे, संजय जगताप और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे, सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार उम्मीदवार चयन में योग्यता और जनाधार को प्राथमिकता दे रही है।
लंबे समय से नगरसेवक बनने की इच्छा रखने वाले कई कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रक्रिया किसी परीक्षा से कम नहीं होगी। पार्टी का मानना है कि इस बार स्थानीय स्तर पर बेहतर संगठन, मजबूत प्रचार और मोदी सरकार की योजनाओं के बल पर भाजपा को बढ़त मिल सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा की यह सक्रियता राकांपा और शिवसेना के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। क्योंकि दोनों सहयोगी दल अभी भी उम्मीदवार चयन और स्थानीय समीकरणों के समन्वय में उलझे हुए हैं। भाजपा ने समय रहते संगठनात्मक कामकाज को गति देकर चुनावी मैदान में एक तरह से पहला वार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- Mumbai: कर्नल की केबिन से पिस्टल और 3 लाख की चोरी, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचा
तीन चरणों में उम्मीदवारों का चयन
भाजपा ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में इच्छुक उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा, इसके आधार पर योग्य नामों की प्रारंभिक सूची तैयार की जाएगी। दूसरे चरण में इन शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की समीक्षा और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जाएगी जबकि तीसरे चरण में अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
In the pune municipal council nagar panchayat elections the bjp has entrusted the leadership to union minister murli dhar mohol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














