Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, 29 जगहों पर गिरे पेड़, भीषण ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे का ‘रेड अलर्ट’

Pune Heavy Rain: पुणे और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 29 स्थानों पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 05, 2026 | 09:28 AM

पुणे में मूसलाधार बारिश (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Heavy Rain Alert: पुणे शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश से शहर के मध्यवर्ती इलाकों से लेकर उपनगरों तक भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। शहर में बड़े पैमाने पर पेड़ और शाखाएं गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई मुख्य मार्ग बाधित हो गए हैं।

शहर में 29 जगहों पर पेड़ या उनकी शाखाएं गिरी हैं। हालांकि प्रशासन और दमकल विभाग राहत व बचाव कार्य के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं, लेकिन लगातार बारिश और सड़कों पर बढ़ी गाड़ियों के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कोई जनहानि नहीं हुई

राहत की बात यह है कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुणे शहर में शुक्रवार, 3 जुलाई की सुबह सात बजे से लेकर शनिवार, 4 जुलाई की देर शाम तक पेड़ और उनकी बड़ी टहनियां गिरने की कुल 29 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। महानगर पालिका की सीमा में इन हादसों के कारण कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मनपा और अग्निशमन दल के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला तथा कटर की मदद से मलबे को सड़कों से हटाकर रास्ता साफ किया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में भारी बारिश से थमी रफ्तार, 6 जुलाई तक रेड अलर्ट, भांडुप में धंसी सड़क, लेप्टो बीमारी का बढ़ा खतरा

नागपुर में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम: दामाद ने गहरी नींद में सो रहे ससुर मेहताब सिंह को उतारा मौत के घाट

फर्जी माप से कराया अतिरिक्त भुगतान! बिरसी एयरपोर्ट रनवे निर्माण में वित्तीय हेराफेरी पर नागपुर CBI की FIR

मुंढे का बहाना, दाम बढ़ाना! नागपुर में प्रतिबंध के डर का फायदा उठाकर दोगुने दाम पर बिक रही सुगंधित सुपारी

पिंपले सौदागर में एक व्यक्ति घायल

  • मयूर कॉलोनी, करिश्मा सोसायटी, मगरपट्टा सिटी के पीछे, रेलवे स्टेशन परिसर, मोदीबाग, दीप बंगला चौक, पाषाण-बाणेर लिंक रोड, येरवडा, सेनापति बापत रोड, कोंढवा और कोरेगांव पार्क जैसे प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।
  • पुणे शहर की सीमा में जहां कोई घायल नहीं हुआ, वहीं पिंपरी-चिंचवड के पिपले सौदागर इलाके में एक दुर्घटना सामने आई है।
  • शनिवार सुबह कुणाल आइकॉन रोड पर एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एस। एन। गुडाले नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही नगरसेवक और विपक्षी नेता विठ्ठल उर्फ नाना काटे ने पुलिस व दमकल विभाग की टीमों को सक्रिय कर एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौके पर पहुंचाई

यह भी पढ़ें:- मुंबई में भारी बारिश से थमी रफ्तार, 6 जुलाई तक रेड अलर्ट, भांडुप में धंसी सड़क, लेप्टो बीमारी का बढ़ा खतरा

नौकरीपेशा वर्ग परेशान

पुणे शहर में दूसरे दिन भी भारी ट्रैफिक जाम रहा। बारिश से बचने के लिए नागरिकों ने सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने निजी वाहनों को प्राथमिकता दी, जिससे सड़को पर अचानक गाड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा, लंबे जाम से गंतव्य तक लोग लेट पहुंचे।

मुंबई शहर, पालघर, ठाणे, रायगढ़ सहित नाशिक, पुणे और सतारा के घाट क्षेत्रों के लिए अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील है। यहां पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका के चलते ‘रेड अलर्ट’ बरकार रहेगा, लेकिन, पुणे शहर के मैदानी इलाकों में 5 जुलाई की दोपहर के बाद से बारिश की रफ्तार में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है।
– अनुपम कश्यपी, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक

पुणे जिले में बारिश

क्षेत्र वर्षा (मिमी)
पुणे शहर 66.4
हवेली 42.7
मुलशी 173.5
भोर 102.2
मावल 199.8
वेल्हे 270.9
जुन्नर 30.0
खेड 81.3
आंबेगांव 45.5
शिरूर 7.6
बारामती 6.5
इंदापूर 2.8
दौंड 5.8
पुरंदर 18.9

Heavy pune rain traffic jam tree fall incidents red alert updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 09:28 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune Heavy Rain
  • Pune News
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.