Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंढे का बहाना, दाम बढ़ाना! नागपुर में प्रतिबंध के डर का फायदा उठाकर दोगुने दाम पर बिक रही सुगंधित सुपारी

Nagpur Flavoured Supari: नागपुर में एफडीए की कार्रवाई धीमी पड़ते ही सुगंधित सुपारी की कालाबाजारी बढ़ गई है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास भी यह दोगुने-तिगुने दाम पर खुलेआम बेची जा रही है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 05, 2026 | 07:34 AM

नागपुर, सुगंधित सुपारी, एफडीए, तुकाराम मुंढे,(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Flavoured Supari Black Marketing: नागपुर जिले में तुकाराम मुंढे के एफडीए आयुक्त का पदभार संभालने के बाद खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के साथ सुगंधित सुपारी के विक्रेताओं में खलबली मच गई थी। कुछ दिन तो जमकर कार्रवाई की गई लेकिन कार्रवाई धीमी पड़ती देख सुगंधित सुपारी की कालाबाजारी तेजी से बढ़ गई है।

सिटी के हर एक कोने के साथ स्कूल-कॉलेज के पास सुगंधित सुपारी खुलेआम दोगुने-तिगुने दाम पर बेची जा रही है। हालात यह हैं कि प्रतिबंध और कार्रवाई के डर का फायदा उठाकर कुछ विक्रेता ग्राहकों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। कहा जा सकता है कि आयुक्त मुंढे का तो बहाना है, इन्हें तो दाम बढ़ाना ही था।

मुंढे के नाम पर निष्क्रिय हुआ विभाग

जानकारी के अनुसार, पहले जिन उत्पादों की कीमत सामान्य थी अब वे दोगुनी से लेकर तिगुनी दरों पर बेचे जा रहे हैं। स्थिति का फायदा उठाकर विक्रेताओं की मनमानी तो बढ़ गई है लेकिन स्थानीय एफडीए विभाग के अधिकारी भी मुंढे के नाम पर निष्क्रय हो गये हैं। इसी निष्क्रयता का फायदा विक्रेता उठाकर लोगों को लूटने पर तुले हुए हैं। इस ओर जब मुंढे ध्यान देंगे तब यहां के अधिकारी नींद से जागेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र सहकारिता क्षेत्र में बना देश का रोल मॉडल, CM फडणवीस का बड़ा दावा, सहकारी शिक्षा कोष फिर होगा शुरू

मौसम विभाग ने फिर जताया अनुमान: नागपुर में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, तापमान में आई गिरावट

महाराष्ट्र में आफत की बारिश का रेड अलर्ट: 6 जुलाई तक मूसलाधार का अनुमान, CM फडणवीस की घर में रहने की अपील

Maharashtra Weather: घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर! आज मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

”अधिकारियों की इसी उदासीनता के कारण विक्रेताओं ने सुगंधित सुपारी, खरें सहित अन्य चीजों के दाम मनमाने ढंग से बढ़ा दिए हैं।”

30 रूपए में बिक रही रजनीगंधा

जो रजनीगंधा पहले 15 रुपये में मिलती थी वह अब 30 रुपये में बेची जा रही है, वहीं 300 रुपये का डिब्बा 800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इसी तरह विमल सहित अन्य उत्पाद भी 100 रुपये से अधिक कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ग्राहक कहते हैं कि संबंधित विभाग को बाजार में हो रही इस कालाबाजारी की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

बदला बिक्री का तौर-तरीका

कार्रवाई से बचने विक्रेताओं ने सुगंधित सुपारी, खर्रा सहित अन्य प्रतिबंधित उत्पादों का बेचने का तौर तरीका ही बदल दिया। अधिकारियों के ड्यूटी के समय को देखते हुए विक्रेता अभी ग्राहकों को सुबह 9 बजे से पहले और शाम को 6 बजे के बाद ही इन उत्पादों खरीदने का समय दे रहे हैं। सुबह और शाम के समय पानठेलों पर इन उत्पादों की चड़ल्ले से बिक्री हो रही है।

यह भी पढ़ें:-मौसम विभाग ने फिर जताया अनुमान: नागपुर में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, तापमान में आई गिरावट

कई विक्रेता तो कार्रवाई के डर से घर से भी अपनी दुकान चला रहे है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में सुगंधित सुपारी की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद विक्रेता प्रतिबंध के नाम पर हम लोगों से ऊंचे दाम वसूल रहे हैं। कई दुकानदार कार्रवाई का हवाला देकर ग्राहकों से अधिक कीमत मांग रहे है।

Flavoured supari black marketing fda crackdown price hike nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • illegal sand traffic
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Tukaram Mundhe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.