Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणें से लाखों आंदोलनकारियों पहुंचे मुंबई, आरक्षण देना सरकार की जिम्मेदारी: जरांगे पाटिल

Manoj Jarange Patil: मराठा आरक्षण के लिए अंतरवाली सराटी से मुंबई के आजाद मैदान की ओर कूच करने वाले मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने गुरुवार को शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 29, 2025 | 04:05 PM

पुणें से लाखों आंदोलनकारियों पहुंचे मुंबई (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News: मराठा आरक्षण के लिए अंतरवाली सराटी से मुंबई के आजाद मैदान की ओर कूच करने वाले मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने गुरुवार को शिवनेरी किले का दौरा कर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि मराठा समाज को आरक्षण देना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए न्यायपालिका की मध्यस्थता की क्या जरूरत है? शिवनेरी की मिट्टी को माथे से लगाकर, जरांगे ने आरक्षण के लिए अपना बलिदान देने की इच्छा व्यक्त की। जुन्नर पहुंचने के बाद, उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास प्रदर्शनकारियों के साथ जयघोष किया।

बड़ी संख्या में मराठा प्रदर्शनकारी पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ट्रक, टेंपो, जीप और दोपहिया वाहनों से शिवनेरी की तलहटी से शिवाई मंदिर तक गए। जरांगे ने शिवाई देवी की आरती की और शिवाजी के जन्मस्थान पर सिर झुकाकर यह संकल्प लिया कि यह लड़ाई अब आर-पार की होगी। जरांगे ने कहा कि यह आंदोलन मराठा समाज के बच्चों की पीड़ा को न्याय दिलाने के लिए है। गरीब मराठों का अपमान न करें। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मराठों ने हमला करते हुए कहा कि मराठों ने सरकार को सत्ता दी, लेकिन अब सरकार मराठों के खिलाफ हो गई है।

सरकार से मराठा-विरोधी रुख छोड़ने की अपील

उन्होंने सरकार से मराठा-विरोधी रुख छोड़ने की अपील की। रहम आरक्षण लेकर ही रहेंगे, अब हम रुकेंगे नहीं, कहते हुए, उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि क्या छत्रपति के विचारों पर चलने वाली सरकार मराठों पर गोलियां चलाएगी? इस आंदोलन में अंतरवाली सराटी के सरपंच पांडुरंग तारीख और मस्साजोग के सरपंच स्वर्गीय संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख सहित बड़ी संख्या में मराठा आंदोलनकारी शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

मुआवजा व पुर्नवास की मांग पूरी न करने पर भड़के ग्रामीण, राजुरा लघु प्रकल्प का काम लोगों ने रोका

पुणे: भोंदू बाबा के विरोध में सड़क पर उतरी गुलाबो गैंग, अशोक खरात के पुतले को पहनाई चप्पल की माला

पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार में नया स्टेशन, लागत बढ़कर 960 करोड़ पहुंची

पुणे में मतदाता सूची सत्यापन तेज: 2002 से 2025 तक वोटर लिस्ट मिलान अभियान, बारामती सत्यापन में सबसे आगे

ये भी पढ़े: उर्स की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा

चर्चा के लिए हम तैयार हैं, लेकिन आंदोलन को न छेड़ें

जब जरांगे पाटिल से पूछा गया कि क्या सरकार का कोई प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आएगा तो क्या वे उनसे चर्चा करेंगे, तो उन्होंने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। हमारा आंदोलन कानून के दायरे में है, लेकिन अगर सरकार ने हमारे आंदोलन को छेड़ा तो मराठा समाज पूरे राज्य में उग्र हो उठेगा।

आंदोलनकारी की हार्ट अटैक से मौत

जब यह मार्च पुणे जिले के जुन्नर के पास पहुंचा, तो इसमें शामिल एक आंदोलनकारी सतीश देशमुख का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बीड के रहने वाले और वर्तमान में पुणे में रह रहे सतीश देशमुख, मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का समर्थन करने के लिए इस मार्च में शामिल हुए थे। जब जरांगे और उनके समर्थकों का काफिला जुन्नर तहसील के पास पहुंचा, तो सतीश देशमुख को अचानक बेचैनी महसूस हुई। कुछ ही क्षणों में उन्हें दिल का गंभीर दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

Governments responsibility to give reservation said jarange patil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2025 | 04:05 PM

Topics:  

  • Manoj Jarange
  • Protestors
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.