-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- District Magistrate Dilip Swami Gave Instructions To Give Priority To Sanctity Of Urs
उर्स की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा
- Written By: आंचल लोखंडे
Sanctity Of Urs: हज़रत शेख मुंतजबुद्दीन जर-जरी-जर-बख्श रहमतुल्लाह अलैह का 739वां उर्स 29 अगस्त से 14 सितंबर तक खुलताबाद में आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वामी ने गुरुवार को स्थल का दौरा किया।

उर्स की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar: हज़रत शेख मुंतजबुद्दीन जर-जरी-जर-बख्श रहमतुल्लाह अलैह का 739वां उर्स 29 अगस्त से 14 सितंबर तक खुलताबाद में आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने गुरुवार को स्थल का दौरा कर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा, पवित्रता व मूलभूत सुविधाओं को लेकर कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार राठौड़, उपविभागीय अधिकारी संतोष गोरड, तहसीलदार स्वरूप कंकाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अभय धानोरकर, पुलिस निरीक्षक धनंजय फराटे, नगरपालिका मुख्याधिकारी समीर शेख, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहा. आयुक्त प्रशांत अजिंठेकर, अग्निशमन अधिकारी विजय राठौड़, उप कार्यकारी अभियंता यू.बी.खान, दरगाह समिति अध्यक्ष एजाज अहमद, शेख मुबाशिरुद्दीन अमीरोद्दीन, मोहम्मद इमरान मोहम्मद आबिद जहागीरदार, शेख यूसुफुद्दीन चिरागुद्दीन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व दरगाह समिति पदाधिकारी उपस्थित थे।
बिजली-पानी और बुनियादी सेवा हो बेहतर
स्वामी ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति, जल व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली और स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यक्तिगत परीक्षण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को पूरे उत्सव के दौरान विशेष दल तैनात रखने और रोगी वाहनों को तैयार रखने का निर्देश दिया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा यात्रा में इस्तेमाल होने वाले स्ट्रेचर की मजबूती जांचने को कहा गया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एसटी बसों, पार्किंग स्थलों और वैकल्पिक परिवहन मार्गों की विशेष व्यवस्था करने की भी योजना बनाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
नासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
ये भी पढ़े: आरक्षण दो या गोली मारो..मुंबई में उमड़ा मराठा जनसैलाब, अनशन से पहले सामने आया जरांगे बड़ा बयान-VIDEO
दरगाह क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
जिलाधिकारी स्वामी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला श्रद्धालुओं व छोटे बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। दरगाह क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और दरगाह समिति के स्वयंसेवक खुफिया पुलिस व महिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। यदि कोई असामाजिक तत्व गलत गतिविधि में पकड़ा जाता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाए। गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की खोज के लिए अलग नियंत्रण कक्ष और उद्घोषणा प्रणाली सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए।
स्वच्छता के साथ सुरक्षा पर फोकस
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा पर विशेष बल दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उर्स मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की अनिवार्य रूप से जांच की जाए, बिना जांच के बिक्री पर रोक लगाई जाए। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई हो। ईंधन, गैस, पेट्रोल और डीजल का भंडारण सुरक्षा मानकों के तहत ही किया जाए और दैनिक कचरे का निपटान हर रोज समय पर किया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार राठौड़ ने कहा कि 66 पुलिस व्यवस्था पर्याप्त होगी। उर्स के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। सामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
District magistrate dilip swami gave instructions to give priority to sanctity of urs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMनागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Aug 05, 2026 | 12:38 PMमेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
Aug 05, 2026 | 12:38 PMसुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













