पुणे: भोंदू बाबा के विरोध में सड़क पर उतरी गुलाबो गैंग, अशोक खरात के पुतले को पहनाई चप्पल की माला
Gulabo Gang Pune Bhondu Baba Protest: पुणे में गुलाबो गैंग ने भोंदू बाबा अशोक खरात के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतले को चप्पलों की माला पहनाई और कड़ी सजा की मांग को लेकर नारेबाजी की।
- Written By: अनिल सिंह
Gulabo Gang Pune Protest Bhodu baba (फोटो क्रेडिट-X)
Bhondu Baba Case Pune: पुणे की सड़कों पर आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नासिक के बहुचर्चित यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी खरात के खिलाफ गुलाबो गैंग (Gulabo Gang) की सैकड़ों महिलाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं। गुलाबी साड़ी पहने इन महिलाओं ने न केवल आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि उसके पुतले को चप्पलों की माला पहनाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
यह प्रदर्शन पुणे के प्रमुख चौकों से होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचा, जहाँ महिलाओं ने प्रशासन से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
अशोक खरात के पुतले का दहन और चप्पल की माला
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुणे के अलका टॉकीज चौक पर अशोक खरात का एक विशाल पुतले बनाया। महिलाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतले को चप्पलों की माला पहनाई और उसे बीच सड़क पर डंडों से पीटा। “महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों के साथ गुलाबो गैंग ने मांग की कि इस तरह के ढोंगी बाबाओं के खिलाफ ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खरात जैसे लोग समाज और धर्म के नाम पर कलंक हैं, जो मासूम महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
ये भी पढ़ें- मार्च में मानसून जैसा मिजाज: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश और ओलों का साया, जानें आपके शहर का हाल
राजनीतिक संरक्षण और चुप्पी पर साधा निशाना
गुलाबो गैंग की प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में बड़े राजनीतिक चेहरों की चुप्पी और संभावित संरक्षण की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में नीलम गोरहे और खरात के बीच संबंधों के दावों पर भी चिंता जताई। महिलाओं ने मांग की कि मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी रसूखदार व्यक्ति जांच को प्रभावित न कर सके। प्रदर्शन के दौरान पुणे पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘एसआईटी’ पर भरोसा, लेकिन…
हालांकि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं का मानना है कि केवल जांच काफी नहीं है। गुलाबो गैंग ने चेतावनी दी है कि अगर खरात को फांसी या उम्रकैद जैसी सजा नहीं मिलती, तो वे पूरे महाराष्ट्र में जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगी। उन्होंने समाज से भी अपील की कि वे ऐसे अंधविश्वास फैलाने वाले ढोंगियों के झांसे में न आएं और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। पुणे के इस प्रदर्शन ने पूरे राज्य में खरात के खिलाफ चल रहे जन आक्रोश को एक नई धार दे दी है।
