पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार में नया स्टेशन, लागत बढ़कर 960 करोड़ पहुंची
PCMC Metro Cost Increase News: पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार परियोजना में तिलक चौक पर नया स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया है। इससे परियोजना की लागत बढ़कर 960 करोड़ रुपये हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pimpri Nigdi Metro Extension Project: पिंपरी-चिंचवड़ शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली मेट्रो सेवा के विस्तार का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है। पिंपरी से निगडी तक फैला यह मेट्रो मार्ग शहर के यातायात ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है।
स्थानीय नागरिकों की निरंतर मांग और आवश्यकता को देखते हुए निगडी के तिलक चौक में एक अतिरिक्त (चौथे) मेट्रो स्टेशन के निर्माण का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस नए स्टेशन के कारण परियोजना की लागत बढ़ गई है, जिससे पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका (मनपा) पर अतिरिक्त वित्तीय भार आ पड़ा है।
910 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत
दापोडी से पिपरी तक मेट्रो सेवा पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। वर्तमान में पिपरी से निगडी के भक्ति-शक्ति शिल्प समूह चौक तक 4.413 किलोमीटर लंबे विस्तारित मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
सम्बंधित ख़बरें
PMC Property Tax Discount Scheme: पीएमसी की करदाताओं से अपील, 31 मई से पहले टैक्स भरें और पाएं 10% तक छूट
पुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
पुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
इस परियोजना को वर्ष 2023 में केंद्र सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 910.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ मंजूरी दी गई थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस मार्ग का लगभग 55 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
तिलक चौक में बनेगा नया स्टेशन
प्रारंभिक योजना के तहत इस मार्ग पर केवल तीन स्टेशन-चिचवड़, आकुर्डी (खंडोबा माल चौक) और निगडी (भक्ति-शक्ति चौक) प्रस्तावित थे, लेकिन, जनहित और यातायात की सुगमता को देखते हुए सरकार ने 10 मार्च को तिलक चौक में चौथे स्टेशन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।
इस निर्णय से परियोजना की कुल लागत में 50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे अब कुल बजट बढ़कर 960.18 करोड़ रुपये हो गया है। इस अतिरिक्त व्यय को राज्य सरकार और महानगर पालिका के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा, परियोजना के संशोधित वित्तीय ढांचे के अनुसार, पिपरी-चिंचवड महानगर पालिका का कुल हिस्सा अब 146.97 करोड़ रुपये हो गया है।
मनपा अब तक महामेट्रो को 99 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है, जिसमें 24 अक्टूबर 2024 को दी गई 49 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल है। महामेट्रो ने हाल ही में 35 करोड़ रुपये के नियमित फंड और तिलक चौक स्टेशन के लिए 25 करोड़ रुपये सहित कुल 60 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की है। वर्तमान में मनपा को लगभग 48.97 करोड़ रुपये का भुगतान करना शेष है, जिसका प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष मंजूरी हेतु रखा गया है।
ये भी पढ़ें :- पुणे में मतदाता सूची सत्यापन तेज: 2002 से 2025 तक वोटर लिस्ट मिलान अभियान, बारामती सत्यापन में सबसे आगे
ऋण के माध्यम से जुटाएंगे 402.11 करोड़ रुपये
पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र सरकार 67.02 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 79.08 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। शेष 402.11 करोड़ रुपये की राशि महामेट्रो द्वारा ऋण के माध्यम से जुटाई जाएगी।
हालांकि, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और निर्माण अवधि के दौरान लगने वाले ब्याज के मद में मनपा को अलग से 137।87 करोड़ रुपये वहन करने होंगे। इस प्रकार, विभिन्न वित्तीय दायित्वों को मिलाकर इस पूरी परियोजना में पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका का कुल योगदान बढ़कर 284।75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
