-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Extortion Under The Guise Of Mathadi Worker In Pune Accused In Jail
पुणे में माथाडी कामगार की आड़ में एक्सटॉशन, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Photo
पुणे: शहर में माथाडी कामगार (Mathadi Worker) के नाम पर उगाही का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। ताजा मामले में माथाडी कामगार होने की धमकी देकर व्यवसायी से रंगदारी (Extortion) मांगने वाले दो लोगों को पुणे पुलिस (Pune Police) की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इफराज फिरोज शेख (30) और तुषार विष्णु आठवले (36) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। मामले की शिकायत येरवडा पुलिस स्टेशन (Yerwada Police Station) में दर्ज किया गया है।
ताजा मामला विमान नगर इलाके का है, जहां दुकानों पर चाय, कॉफी मटेरियल सप्लाई करने वाले व्यवसायी का कामगार फिल्ड बिल्डिंग के आउट गेट पर आया था। उसी दौरान आरोपियों ने उसकी गाड़ी रोक दी और कहने लगे कि वे माथाडी कामगार हैं, पर माथाडी के कोई भी काम नहीं करेंगे। लेकिन वे एक ट्रिप का 500 रुपए, जबकि महीने के 3 हजार रुपए की मांग किया करते थे। उन्होंने धमकी दी कि जब तक वह पैसे नहीं देगा वे उसकी गाड़ी अंदर नहीं जाने देंगे। इसी प्रकार व्यवसायी को बार-बार 3 हजार रुपए रंगदारी देने के लिए धमकी दी जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
परेशान होकर व्यवसायी ने पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल में शिकायत दर्ज करवा दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालाजी पांढरे ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की वे रंगदारी मांग रहे थे। जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर इफराज और तुषार नाम के आरोपियों को तीन हजार रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद दोनों पर मामला दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए येरवडा पुलिस स्टेशन को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई एंटी एक्सटॉर्शन सेल पुलिस निरीक्षक बालाजी पांढरे, उपनिरीक्षक श्रीकांत चव्हाण, पुलिस अंमलदार विजय गुरव, शैलेश सुर्वे, राहुल उत्तरकर, संग्राम शिनगारे, सचिन अहिवले, अमोल पिलाने और उनकी टीम ने की।
Extortion under the guise of mathadi worker in pune accused in jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














