- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Eknath Shinde Met Amit Shah Said Keep Government Tanga Under Control Advice To Dcm
Maharashtra Politics: फ्रंट फुट पर अमित शाह…शिंदे को दी नसीहत, बोले- सरकार का ‘तांगा’ काबू में रखो
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच तनातनी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। ऐसे में एकनाथ शिंदे के विवादित बयान ने बगावती हवाओं को जोर दिया, जिस पर दिल्ली जाते हुए अमित शाह ने रोक लगा दी।

एकनाथ शिंदे-अमित शाह-देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
पुणे: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इन दिनों बार-बार तांगा पलट देने का अल्टीमेटम दे रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में दिया जा रहा है जब शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच कोल्ड वॉर की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच शिंदे ने शनिवार को तड़के 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पुणे में मुलाक़ात की। सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात पुणे के वेस्ट इन होटल में हुई।
अमित शाह के शनिवार को पुणे में कई कार्यक्रम थे। इसमें भाग लेने के लिए वे शुक्रवार की देर रात वहां पहुंचे थे। इस मुलाक़ात को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से शिंदे ने नागपुर में खुले तौर से कहा कि कोई उन्हें हल्के में लेने की कोशिश न करे, नहीं तो वे तांगा पलट देंगे, डिप्टी सीएम शिंदे को महायुति का तांगा काबू में रखने की नसीहत दी गई है। इस लिहाज से शाह और शिंदे की मुलाक़ात को अहम माना जा रहा है।
फडणवीस ने मंत्रियों पर कसी नकेल
सूत्रों के मुताबिक महायुति में नाराज चल रहे शिंदे ने केंद्रीय मंत्री शाह को अपना दर्द बताया। ऐसी रिपोर्ट है कि फडणवीस ने सीएम की कुर्सी संभालते हुए कई चीजों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसमें शिंदे के कार्यकाल में टेंडर को लेकर लिए गए फैसलों के अलावा विधायकों की सुरक्षा में कटौती व पालक मंत्री पद पर अपने नेताओं को बैठाने का फैसला शामिल है। साथ ही मंत्रालय में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए फेस डिटेक्शन मशीन भी इंस्टाल की गई है। इन तमाम वजहों से शिंदे नाराज बताए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
तीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
पालक मंत्री पद पर शाह लेंगे फैसला
शाह ने शिंदे को समझाया कि वे सीएम फडणवीस के साथ समन्वय से काम करें और विवादित बयान देने से बचें। उन्होंने रायगढ़ व नाशिक के पालक मंत्री पद को लेकर उपजे विवाद को भी सुलझाने का आश्वासन दिया। शिंदे गुट रायगढ़ व नासिक के पालक मंत्री का पद अपने पास रखना चाहता है। इससे पहले रायगढ़ के पालक मंत्री पद के लिए अजित गुट की अदिति तटकरे व नाशिक के लिए बीजेपी के गिरीश महाजन का नाम फाइनल किया गया था।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सतर्क है भाजपा
महायुति सरकार में नाराज़ चल रहे डीसीएम शिंदे की वजह से बीजेपी का सिरदर्द बढ़ गया है। हाल ही में राकां अध्यक्ष शरद पवार ने शिंदे का सम्मान किया था। इस वजह से भी बीजेपी सजग हो गई है। उन्हें लग रहा है कि फडणवीस व शिंदे के बीच चल रहे कोल्ड वॉर का फायदा उठाकर कहीं पवार अपनी कॉफी न गर्म कर लें। यही वजह है कि अब फडणवीस-शिंदे के कोल्ड वॉर को खत्म करने के लिए खुद शाह फ्रंट फुट पर आ गए हैं।
Eknath shinde met amit shah said keep government tanga under control advice to dcm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PM29 मई तक CBI रिमांड में समर्थ सिंह; जांच एजेंसी ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की रखी मांग
May 27, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













