Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Operation Sahyadri Checkmate: पुणे में मोबाइल MD लैब ध्वस्त, 55 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Maharashtra: देश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत DRI पुणे ने सह्याद्री जंगलों में चल रही मोबाइल MD लैब का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 55 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया गया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 26, 2026 | 09:09 AM

ड्रग्स तस्करी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

MD Drug Lab Busted In Pune: देश में नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी जंग में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

‘ऑपरेशन सह्याद्री चेकमेट’ के तहत डीआरआई की पुणे इकाई ने सह्याद्री पर्वतमाला के दुर्गम जंगलों में चल रही एक मोबाइल मेफेड्रोन (एमडी) लैब को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में कुल 55 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई है।

पोल्ट्री फार्म की आड़ में बन रहा था ‘सामान’

खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पता चला कि ड्रग माफिया कानून से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहे थे। यह अवैध फैक्ट्री एक मुर्गी फार्म (पोल्ट्री फार्म) के भीतर छिपाई गई थी। लैब में ड्रग्स बनाने के लिए सभी आधुनिक उपकरण मौजूद थे, जिससे बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका

पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार

पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला

‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास

छापेमारी के दौरान टीम ने 21 किलो 912 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया। इस दौरान 11 किलो 848 ग्राम तरल रूप में, 9 किलो 326 ग्राम अर्ध-तरल रूप में और 738 -ग्राम क्रिस्टल (ठोस) रूप में मादक पदार्थ जब्त किए गए। इसके साथ ही 71। 5 किलो कच्चा माल भी जब्त किया गया है, जिससे 15 किलो अतिरिक्त ड्रग्स तैयार की जा सकती थी।

ये भी पढ़ें :- RTI के दुरुपयोग पर बड़ा एक्शन, राज्य सूचना आयोग ने 1007 अपीलें एक साथ खारिज कीं

पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार

डीआरआई ने मौके से ड्रग बनाने वाले ‘कुक’, फाइनेंसर और पोल्ट्री फार्म के मालिक सहित तीन लोगों को दबोचा। बाद में जाल बिछाकर डिलीवरी लेने आए दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए पांच में से चार आरोपी पहले भी एनडीपीएस और मकोका जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई संगठित ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Dri pune operation sahyadri checkmate md drug lab busted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 09:09 AM

Topics:  

  • Drugs Smugglers
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.